35 वर्षो की हिंसक राजनीति पर लगे पूर्ण विराम: राजू बिष्ट

-पर्यटन क्षेत्रीय विकास और सामाजिक विकास के लिए एकजुट हो समाज के लोग जागरण संवाददाता सिलीगुड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:48 PM (IST)
35 वर्षो की हिंसक राजनीति पर लगे पूर्ण विराम: राजू बिष्ट
35 वर्षो की हिंसक राजनीति पर लगे पूर्ण विराम: राजू बिष्ट

-पर्यटन, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक विकास के लिए एकजुट हो समाज के लोग

जागरण संवाददाता ,सिलीगुड़ी: सोनादा और की हिंसक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। पहाड़ पिछले 35 वर्षो से हिंसा की आग में जलते रहा है अब इस पर पूर्ण विराम लगाने का समय आ गया है। यह कहना है दाíजलिंग के सासद वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू विष्ट का। उन्होंने कहा कि जहा शातिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से मन काफी हíषत था वही दो घटनाओं को लेकर मन द्रवित हो उठा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय अभी बाहर के सभी लोगों को दलगत राजनीति से उठकर एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। अशाति के कारण ही काफी समय से पहाड़ का पर्यटन उद्योग लगभग चौपट हो चुका है। गोरखा समाज आपस में लड़कर आखिर क्या हासिल करना चाहते हैं। हिल्स तराई ओर दुवरस के लोगों की समस्या का समाधान होने का समय निकट आ रहा है। ऐसे में आपस में लड़कर हम क्या हासिल कर पाएंगे। पहाड़ समेत इस पूरे क्षेत्र में शाति और सद्भावना का कुछ ऐसा पैगाम दे जो देश के लिए नजीर हो। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है की चुनावी हार जीत कुछ भी हो किंतु हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस हिंसा की राजनीति को खत्म करने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी ने सोनार बाग्ला बनाने का संकल्प लिया है। पिछले हिंसा को भी स्मरण करें तो इससे अब तक नुकसान के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। युवाओं और महिलाओं से अपील है कि वह शाति सद्भाव बनाने के लिए आगे हैं और इस प्रकार की आपसी प्रतिद्वंदिता को छोड़ एक दूसरे के साथ मिलकर क्षेत्र के समस्या के समाधान में आगे बढ़े।

chat bot
आपका साथी