डकैती गिरोह के दो और गिरफ्तार

जासं सिलीगुड़ी डकैती की योजना में शामिल दो और आरोपितों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:30 AM (IST)
डकैती गिरोह के दो और गिरफ्तार
डकैती गिरोह के दो और गिरफ्तार

जासं, सिलीगुड़ी : डकैती की योजना में शामिल दो और आरोपितों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों का नाम बबलू विश्वास और बबलू राय बताया गया है। दोनों को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त जानकारी के आधार पर बीते 11 जून की रात पुलिस नें थाना क्षेत्र के मदानी बाजार इलाके में डकैती की योजना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हुए दल पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही सभी फरार हो गए, लेकिन पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफल रही। उनसे पूछताछ के बाद बीते रविवार की रात गोरामोड़ इलाके से गिरोह के अन्य दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बबलू विश्वास सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा और बबलू राय सिपाहीपाड़ा का निवासी बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों पुराने दागी हैं। ---------------

जासं, सिलीगुड़ी : डकैती की योजना में शामिल दो और आरोपितों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों का नाम बबलू विश्वास और बबलू राय बताया गया है। दोनों को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त जानकारी के आधार पर बीते 11 जून की रात पुलिस नें थाना क्षेत्र के मदानी बाजार इलाके में डकैती की योजना को अंजाम देने के इरादे से एकत्रित हुए दल पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही सभी फरार हो गए, लेकिन पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफल रही। उनसे पूछताछ के बाद बीते रविवार की रात गोरामोड़ इलाके से गिरोह के अन्य दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बबलू विश्वास सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा और बबलू राय सिपाहीपाड़ा का निवासी बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों पुराने दागी हैं।

chat bot
आपका साथी