50 श्रमिक अभी भी फंसे है महाराष्ट्र में

संवाद सूत्रगंगारामपुर दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट ब्लॉक के अंतर्गत चक्रम गांव के करीब 50

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:12 AM (IST)
50 श्रमिक अभी भी फंसे है महाराष्ट्र में
50 श्रमिक अभी भी फंसे है महाराष्ट्र में

संवाद सूत्र,गंगारामपुर: दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट ब्लॉक के अंतर्गत चक्रम गांव के करीब 50 श्रमिक अभी भी महाराष्ट्र में फंसे हुए है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर परिजन डेर सहमे है। दूरभाष पर श्रमिक अपने परिजन से संपर्क करके अपने बुरे हालात के बारे में जानकारी दे रहें है। इसे लेकर उनके परिजनों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी