बालुरघाट से छह करोड़ का सर्प विष बरामद

संवाद सूत्र बालुरघाट बीएसएफ के जवानों को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्ता सूचना के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:24 AM (IST)
बालुरघाट से छह करोड़ का सर्प विष बरामद
बालुरघाट से छह करोड़ का सर्प विष बरामद

संवाद सूत्र, बालुरघाट: बीएसएफ के जवानों को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्ता सूचना के आधार पर 199 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने गुरुवार को बालुरघाट थाना के ठाकुरपाड़ा इलाके से छह करोड़ का सर्प विष बरामद किया। बीएसएफ के जवानों ने आज आरोज मंडल(45)के घर पर छापा मारा और सर्प विष बरामद किया। इस विष का अंतरराष्ट्रीय काला बाजार में मूल्य छह करोड़ रूपये बताया गया है। आरोपित तस्कर बीएसएफ को देखकर फरार हो गया। सूचना मिली है कि यह सर्प विष बांग्लादेश से लाया गया था। सर्प विष के जार पर 'मेड इन फ्रांस 6097' लिखा गया था।

कैप्शन : बरामद सर्प विष का जार

chat bot
आपका साथी