सीएम ने उत्तर बंगाल के लोगों के साथ किया विश्वासघात : रथीन बसू

संवादसूत्र बालुरघाट भाजपा के राज्य महासचिव रथीन बसू ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:56 PM (IST)
सीएम ने उत्तर बंगाल के लोगों के साथ किया विश्वासघात : रथीन बसू
सीएम ने उत्तर बंगाल के लोगों के साथ किया विश्वासघात : रथीन बसू

संवादसूत्र, बालुरघाट : भाजपा के राज्य महासचिव रथीन बसू ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। यहां के लोगों के अधिकार का हनन किया गया है। इसलिए उत्तर बंगाल के लोगों की मांगों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने आगामी सात दिसंबर को उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया है। बुधवार को बालुरघाट के कल्याणी घाट इलाके में भाजपा के दलीय कार्यालय में वे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर बंगाल में एम्स को हटाकर मुख्यमंत्री ले गई है। यहां के लोगों को बेवकूफ बनाया गया है। उत्तरकन्या को मिनी सचिवालय या दूसरा सचिवालय किए जाने की बात थी, वह ईट, बालू व काठ के स्तूप के रूप में परिणत हो गया है। वहां पर कोई कार्यालय नहीं है। वहां पर केवल तृणमूल सरकार के लेकर भ्रष्टाचार करने को लेकर मीटिंग करते है, और मुख्यमंत्री यहां पर आने से समय गुजारती है। सरकार ने करोड़ों रूपये खर्च करके यहां पर आराम का महल तैयार किया है। लेकिन वास्तव में वहां पर कोई काम नहीं होता है। इसलिए उत्तर बंगाल के लोगों के लिए उत्तरकन्या अभियान बुलाया गया है। आगामी सात दिसंबर को प्रत्येक जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित रहेंगे।

दूसरी ओर इस बारे में तृणमूल कांग्रेस के जिला संयोजक सुभाष चाकी ने कहा कि पिछले दिनों 34 सालों तक एक दल सत्ता में रही, लेकिन उनलोगों ने उत्तर बंगाल के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। ममता बनर्जी के शासनकाल में उत्तर बंगाल के लोगों के लिए उत्तरकन्या तैयार किया गया है। एक सचिवालय बनने के बाद वहां पर जो भी जरूरत है, उसे हमलोगों ने दिया है। वर्तमान में उत्तर बंगाल के सभी कार्य उत्तरकन्या से ही होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी नहीं कहा, कि उत्तर बंगाल में एम्स नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी