दंपती का शव मिलने से इलाके में उत्तेजना

संवाद सूत्र कूचबिहार कूचबिहार के दो नंबर ब्लॉक के टाकागाछ-राजारहाट ग्राम पंचायत इलाके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:53 PM (IST)
दंपती का शव मिलने से इलाके में उत्तेजना
दंपती का शव मिलने से इलाके में उत्तेजना

संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के दो नंबर ब्लॉक के टाकागाछ-राजारहाट ग्राम पंचायत इलाके में दंपती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक दंपती आशुतोष दत्ता व गीता दत्ता इलाके में रहते है। स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या करके दंपती का शव इलाके में फेंक दिया गया। पुंडीबाड़ी थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि स्थानीय एक धान के खेत से पति को शव झूलते देखा गया। जब इसकी सूचना उसके घर पर देने गए तो घर में भी पत्‍‌नी का शव पड़ा हुआ था। ग्राम पंचायत सदस्य स्वपन नंदी ने बताया कि दंपती के घर में किसी तरह की अशांति नहीं थी। खुशहाल परिवार था। यह घटना कैसे हुई, हम नहीं जानते। शायद पत्‍‌नी की हत्या करके पति ने आत्महत्या किया होगा।

chat bot
आपका साथी