विस उपचुनाव के अंतिम दम सभी पार्टियों ने किया धुआंधार प्रचार

-30 अक्टूबर को होगा दिनहाटा में उपचुनाव -उदयन गुहा ने किया रेड लाइट एरिया में प्रचार -फारवर्ड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:47 PM (IST)
विस उपचुनाव के अंतिम दम सभी पार्टियों ने किया धुआंधार प्रचार
विस उपचुनाव के अंतिम दम सभी पार्टियों ने किया धुआंधार प्रचार

-30 अक्टूबर को होगा दिनहाटा में उपचुनाव

-उदयन गुहा ने किया रेड लाइट एरिया में प्रचार

-फारवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार के लिए सूजन चक्रवर्ती ने किया जमकर प्रचार

-मिहिर गोस्वामी व मालती राभा ने भाजपा के लिए झोंकी ताकत

संवाद सूत्र,दिनहाटा: दिनहाटा विधानसभा चुनाव के प्रचार का बुधवार का आखिरी दिन था। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल की पार्टी सुबह से प्रचार में लग गयी थी। इसबार मुख्य मुकाबला भाजपा व तृणमूल के बीच है। तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा ने शहर के नौ नंबर वार्ड के रेड लाइट एरिया में प्रचार किया। वार्ड के पूर्व पार्षद हीरालाल दास, पारमिता साहा, सुदेव कर्मकार आदि तृणमूल नेता उदयन गुहा के साथ थें। उदयन गुहा ने यौनकर्मियों से वोट की अपील करते हुए कहा कि यहां की माटी सबसे पवित्र माटी है। मां दुर्गा की प्रतिमा के लिए इस मिट्टी का इस्तमाल किया जाता है। इसलिए मैं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहीं आशीर्वाद लेने आता हूं। यदि आप हमारे साथ है, तो हमें कोई भी हरा नहीं सकता। मैं निसिथ प्रामाणिक की तरह आपका साथ नहीं छोड़ सकता।

वहीं दूसरी ओर फारवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार अब्दुर रउफ के समर्थन में सीपलीएम के राज्य नेता सूजन चक्रवर्ती सहित तारिणी राय, अक्षय ठाकुर, विकास मंडल आदि नेताओं ने प्रचार किया। सूजन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में लाने वाली तृणमूल ही है। भाजपा देश का सर्वनास कर देगी।

भाजपा के विधायक मिहिर गोस्वामी व मालती राभा ने अपने उम्मीदर अशोक मंडल के लिए नाजिरहाट, सालमारा, शुकारूरकुठी सहित विभिन्न इलाकों में प्रचार किया। उदयन गुहा का अंत 2006 में हो गया था। वाम के शासन में उसने सबसे अधिक सुविधा भोगा था। उदयन हिंसा की राजनीति करते है। मुझे इस बार कई बार प्रचार के दौरान बाधा दिया गया। इसका जवाब उन्हें 30 अक्टूबर को मिलेगा।

कैप्शन : प्रचार करते उदयन गुहा

chat bot
आपका साथी