2006 की पुनरावृत्ति होगी दिनहाटा में : अशोक मंडल

-भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक मंडल को बनाया दिनहाटा का उम्मीदवार संवाद सूत्रदिनहाटा नवरा˜ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:37 PM (IST)
2006 की पुनरावृत्ति होगी दिनहाटा में : अशोक मंडल
2006 की पुनरावृत्ति होगी दिनहाटा में : अशोक मंडल

-भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक मंडल को बनाया दिनहाटा का उम्मीदवार

संवाद सूत्र,दिनहाटा: नवरात्रि के पहले दिन भाजपा ने दिनहाटा सहित चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा गुरुवार को कर दिया। बतादें कि 30 अक्टूबर को दिनहाटा में विधानसभा उपचुनाव होने वाला है और दो नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। भाजपा ने दिनहाटा सीट से पूर्व विधायक अशोक मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। नाम की घोषणा के साथ अशोक मंडल ने बताया कि इस बार 2006 की तरह दिनहाटा में पुनरावृत्ति होगी। बतादें कि भाजपा से अशोक मंडल व तृणमूल से उदयन गुहा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। वैसे गुहा और मंडल के बीच राजनीतिक जंग बहुत पुरानी है। राजा-महाराजा के शासनकाल से दोनों परिवारों के बीच मुकाबला होता आया है। अशोक मंडल के पिता उमेश मंडल व उदयन गुहा के पिता कमल गुहा के बीच पहले मुकाबला होता था। 2006 में उदयन गुहा और अशोक मंडल आमने-सामने थे। इस विधानसभा चुनाव में अशोक मंडल ने करीब साढ़े तीन हजार वोट से उदयन गुहा को परास्त किया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजयी उम्मीदवार निशिथ प्रामाणिक ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद पद को बहाल रखा था। अब दिनहाटा विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए चुनौती बन गयी है।

तृणमूल के दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के अध्यक्ष विष्णु कुमार सरकार ने बताया कि जिसने चुनाव जीतकर दिनहाटा को अभिभावकहीन बनाया। हम इसबार उदयन गुहा को 57 हजार वोट से जीताकर इसका जवाब देंगे। वहीं भाजपा नेता ने बताया कि 2006 में जिसतरह अशोक मंडल ने उदयन गुहा को हराया था, इसबार भी जनता अपने प्रिय विधायक को वोट देगी।

कैप्शन : भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल

chat bot
आपका साथी