दिनहाटा उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,69.97 फीसदी मतदान

कैचवर्ड मताधिकार - सशस्त्र सुरक्षा बल के साथ केंद्रीय राज्य गृह मंत्री ने भेटागुड़ी चौपथी हा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 06:49 PM (IST)
दिनहाटा उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,69.97 फीसदी मतदान
दिनहाटा उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न,69.97 फीसदी मतदान

कैचवर्ड : मताधिकार

- सशस्त्र सुरक्षा बल के साथ केंद्रीय राज्य गृह मंत्री ने भेटागुड़ी चौपथी हाईस्कूल में किया मतदान

-हमारे पोलिंग एजेंट को तृणमूल डरा-धमका रहें है : निसिथ

संवाद सूत्र,दिनहाटा: दिनहाटा विधानसभा उपचुनाव के लिए जनता का उत्साह पिछली बार से कम नहीं था। सुबह छह बजे से वें कतार में खड़े होकर कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक दिनहाटा में 69.97 फीसदी वोटिंग हुई। सभी बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल व राज्य पुलिस के जवान तैनात थे। लेकिन दिनहाटा के कए नंबर ब्लॉक के भेटागुड़ी चौपथी हाईस्कूल 7/238पर मतदान करने आए थे। वें शस्त्र सुरक्षा बल के साथ मतदान करने आए थे। इसे लेकर तृणमूल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने नियमों को उल्लंघन किया। निसिथ प्रामाणिक के साथ कोई भाजपा कार्यकर्ता या नेता नहीं देखा गया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने 57 वोट से तृणमूल उम्मीद उदयन गुहा को हराया था। इस जीत के बाद मात्र सात दिनों के भीतर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। बतादें कि भेटागुड़ी निसिथ का गढ़ माना जाता है। लेकिन बाद में दीदी के हैट्रिक लगाने के बाद पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला राजनीतिक हिंसा का तांडव शुरू हो गया। इसके डर से उप चुनाव के एक दिन पहले भाजपा के जिला सचिव सुदेव कर्मकार सहित तीन सौ ब्लॉक व बूथ स्तर के नेता तृणमूल में शामिल हो गए। इसके कारण कई बूथों पर भाजपा को कोई पोलिंग एजेंट नहीं दिखा।

केंद्रीय राज्य गृह मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने बताया कि तृणमूल की धमकी व हिंसा के कारण कई बूथों पर हम एजेंट नहीं दे पाए। अनेक बूथ पर भाजपा एजेंट का धमकी दी गयी। जो भी हो, हम इस हिंसा के बीच तीन से 77 हुए है।

तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा ने बताया कि आम जनता भाजपा के साथ नहीं है। इसलिए केंद्रीय मंत्री अपने बूथ पर भी एजेंट नहीं दे पाए।

कैप्शन : सुरक्षाकर्मी के साथ मतदान केंद्र पर वोट देते केंद्रीय राज्य गृह मंत्री निसिथ प्रामाणिक

2. महिला मतदाताओं की लंबी कतार

3. तृणमूल के साथ भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल की तू-तू, मैं-मैं

4. नाती के साथ वोट देने जाते तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा

chat bot
आपका साथी