आसनसोल स्टेशन के उत्तरी दिशा में साइन बोर्ड नहीं होने से यात्री परेशान

रेलपार आसनसोल रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा में सफी मोड़ के निकट आसनसोल रेलवे स्टेशन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 12:59 AM (IST)
आसनसोल स्टेशन के उत्तरी दिशा में साइन बोर्ड नहीं होने से यात्री परेशान
आसनसोल स्टेशन के उत्तरी दिशा में साइन बोर्ड नहीं होने से यात्री परेशान

रेलपार : आसनसोल रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा में सफी मोड़ के निकट आसनसोल रेलवे स्टेशन का साइन बोर्ड नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। साइन बोर्ड नहीं होने से यात्रियों को स्टेशन जाने के रास्ते के बारे में लोगों से पूछना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। आसनसोल स्टेशन जाने के लिए दो अलग अलग रास्ते हैं। एक दक्षिण दिशा से स्टेशन जाया जाता है, दूसरा रास्ता रेलपार से होकर जाता है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेल यात्री स्टेशन ट्रेन पकड़ने जाते हैं। जिसमें स्थानीय रेल यात्री से लेकर नए रेल यात्री होते हैं। नए यात्रियों को साइन बोर्ड के अभाव में लोगों से स्टेशन के बारे में पूछना पड़ता है। कभी कोई बताता है कभी कोई सुनकर भी अनसुना कर देता है। स्टेशन के उत्तरी दिशा में लोहे के लगे एक बड़े एंगल में आसनसोल स्टेशन का एक साइन बोर्ड लगा था। जर्जर होने के कारण दुर्घटना की आशंका से रेलवे ने उसे खोल लिया है। इसके बाद पिछले कई माह से पुराने साइन बोर्ड के स्थान पर नया साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। लोगों का आरोप है कि आसनसोल रेल प्रशासन ने स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्टेशन का विकास किया। परंतु रेलपार के उत्तरी इलाके में रेल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। एक तो उत्तरी दिशा स्टेशन रोड में रोशनी का अभाव है, वही साफ सफाई की भी की है। इस बारे में आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ गौतम सरकार का कहना है कि बोर्ड टूट गया था, जिसे बनाने को दिया गया है, जल्द बोर्ड लगा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी