कांकसा में पुराने सेतु को तोड़ने का काम शुरू

बेनाचिति कांकसा थाना के मलानदिघी-रघुनाथपुर सड़क मार्ग पर डीवीसी के नहर पर वर्षों पहल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:19 PM (IST)
कांकसा में पुराने सेतु को तोड़ने का काम शुरू
कांकसा में पुराने सेतु को तोड़ने का काम शुरू

बेनाचिति : कांकसा थाना के मलानदिघी-रघुनाथपुर सड़क मार्ग पर डीवीसी के नहर पर वर्षों पहले बना सेतु जर्जर हो गया था। जिसे तोड़कर नया सेतु बनाने का काम राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शुरू कर दिया है। इससे इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है। कांकसा के डोबरा गांव के समीप यह काम किया जा रहा है। आरंभ में पुराने सेतु को तोड़ा जा रहा है।

कांकसा का यह रास्ता काफी व्यस्त रहता है। इस मार्ग से काफी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। काफी दिनों से यह सेतु कमजोर हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेतु कमजोर हो जाने के कारण सेतु का हिस्सा भी टूट कर गिरता था। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। काफी समय से इस सेतु की मरम्मत की मांग हो रही थी। अंत में तकरीबन 2.84 करोड़ रुपया खर्च कर पुराने सेतु को तोड़कर नया सेतु तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह को पुराने सेतु को तोड़ने का काम शुरू हुआ। वहां नया सेतु तैयार होगा।

chat bot
आपका साथी