14 दिनों से पानी जलापूर्ति ठप, सड़क पर उतरी महिलाएं

जलापूर्ति ठप विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 05:09 PM (IST)
14 दिनों से पानी जलापूर्ति ठप, सड़क पर उतरी महिलाएं
14 दिनों से पानी जलापूर्ति ठप, सड़क पर उतरी महिलाएं

आसनसोल: आसनसोल नगरनिगम के वार्ड 74 स्थित मिठानी गांव में पानी की समस्या से जूझ रही ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार सुबह खाली डेगची- बर्तन लेकर मुख्य सड़क जाम कर दिया। जिस कारण आसनसोल से मिठानी होकर चिनाकुड़ी को जाने वाली सड़क पर घंटों परिचालन बाधित रहा। बाद में पुलिस व नगरनिगम के अभियंता के आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब पांच घंटे बाद सड़क जाम हटा।

बताया जाता है कि मिठानी गांव के मुखर्जी पाड़ा में पिछले 14 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां पीएचई की ओर से पाइप के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। सड़क जाम कर रही महिलाओं में पूर्णिमा चट्टराज, संगीता चटर्जी आदि ने कहा कि पहले पानी की आपूर्ति होती भी थी तो कभी नियमित नहीं होती थी। कभी सुबह आठ बजे तो कभी रात 11 बजे पानी की आपूर्ति होती थी। उनलोगों ने स्थानीय पार्षद को इसे लेकर कई बार जानकारी दी लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। मजबूर होकर उन लोगों को सड़क जाम करना पड़ा। सुबह साढ़े सात बजे से ही सड़क जाम शुरू हुआ, करीब 11 बजे पुलिस आयी और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं का कहना था कि पहले पानी की आपूर्ति की जाय। आखिरकार नियामतपुर से निगम के अभियंता आये और उन्होंने पीएचई से बात कर तत्काल मरम्मत का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सड़क जाम हटाया गया।

chat bot
आपका साथी