बारिश से हाल बेहाल, बाल्टी से निकाल रहे घरों का पानी

संवाद सहयोगी रानीगंज पिछले कुछ दिनों से जबर्दस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:38 PM (IST)
बारिश से हाल बेहाल, बाल्टी से निकाल रहे घरों का पानी
बारिश से हाल बेहाल, बाल्टी से निकाल रहे घरों का पानी

संवाद सहयोगी, रानीगंज : पिछले कुछ दिनों से जबर्दस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है।

कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। रानीगंज के राजा बांध, नबीनगर और हुसैन नगर में बारिश की वजह से नाले का पानी घर के अंदर घुस गया है। लोग घरों से बाल्टी की सहायता से पानी बाहर निकाल रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र की आबादी बढ़ी तो नगरपालिका से नगर निगम में यह क्षेत्र भी आ गया। कई तरह के टैक्स बढ़ गए, लेकिन समस्या वही की वही है। मानसून के शुरुआत में ही यह हाल है तो आगे क्या होगा। स्थानीय लोगों को कहना है यह कोई पहली बार नहीं है, हर साल बारिश में इसी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। चुनाव के समय राजनेता आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और चुनाव खत्म होते ही भूल जाते हैं। पिछले 50 वर्षों से यही हाल है। जलजमाव से लोगों को बीमारी का डर भी सताने लगा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। सबसे बड़ी बात वर्ष 2019 में इस इलाके की बदहाल अवस्था को देखते हुए हाई ड्रेन बनाए गए थे। बावजूद इसके इन इलाकों में पानी घुस जा रहा है। सवाल है कि जो हाई ड्रेन पानी निकासी के लिए बनाए गए हैं, उससे पानी निकासी सही नहीं हो रही है। यहां के लोगों का कहना है कि अब वैज्ञानिक तरीके से हाई ड्रेन बनाने की जरूरत है। वही इस संबंध में रानीगंज बोरो दो के प्रशासक पूर्ण शशि राय ने कहा कि बारिश किसी के हाथ में नहीं है और न ही हम लोग इसे रोक सकते हैं। जिन इलाकों में पानी भरने की जानकारी मिली है, वहां बोरो अधिकारी जाकर जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी