विधायक ने अजय नदी घाट इलाके का लिया जायजा

जागरण संवाददाता दुर्गापुर कांकसा के बिदबिहार पंचायत के शिवपुर अजय नदी घाट के क्षतिग्रस्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:53 PM (IST)
विधायक ने अजय नदी घाट इलाके का लिया जायजा
विधायक ने अजय नदी घाट इलाके का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : कांकसा के बिदबिहार पंचायत के शिवपुर अजय नदी घाट के क्षतिग्रस्त सेतु का जायजा लेने रविवार को विधायक प्रदीप मजूमदार पहुंचे। उन्होंने सेतु का जायजा लिया। वहीं अजय नदी के घाट एवं नदी के समीपवर्ती गांवों का भी दौरा किया। गांव में जाकर लोगों के साथ बातचीत की एवं उनकी समस्या सुनी। जिसे दूर करने का आश्वासन दिया। अजय नदी के शिवपुर के समीप अस्थायी सेतु बना हुआ था। जो एक सप्ताह पहले टूट गया था। जिसके बाद से लोगों का आना-जाना बंद है। आरंभ में विधायक प्रदीप मजूमदार क्षतिग्रस्त सेतु का निरीक्षण करने गए। उन्होंने पूरी स्थिति को देखा। उसके बाद कांकसा में अजय नदी के समीपवर्ती गांवों में गए है। वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कुनूर नदी ब्रिज का भी जायजा लिया। वहीं कांकसा के आदिवासी पाड़ा में गए, जहां गरीबों में खाद्य सामग्री का वितरण दुर्गापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से किया गया। विधायक ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या जानने की कोशिश की। अपने पास विधायक को पाकर लोग भी खुश हुए। विधायक ने बीडीओ को भी ग्रामीणों की समस्याओं पर नजर रखने को कहा। विधायक ने कहा कि लोगों से बातचीत हुई है, उनकी समस्याओं को सुना है, जिसे दूर किया जाएगा। इलाके के लोगों के साथ हमलोग हमेशा खड़े रहेंगे। मौके पर तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवदास बक्शी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

दामोदर बैराज से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी : पिछले तीन-चार दिनों से बारिश का सिलसिला चल रहा है। हालांकि रविवार को बारिश कम होने से लोगों को राहत मिली। लेकिन बारिश कम होने के बावजूद बैराजों से पानी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से भी लगातार बैराजों पर नजर रखी जा रही है। पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ था। लोग बारिश में घरों से नहीं निकल पा रहे थे। बारिश के कारण दुर्गापुर महकमा से गुजरने वाली दामोदर, अजय, टुमनी, सिघारन नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। दामोदर नदी पर बने पंचेत, मैथन एवं दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे दुर्गापुर दामोदर बैराज से 47650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि नौ बजे 49,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि दोपहर एक बजे 51,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि सुबह में मैथन डैम से 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सिचाई विभग के अधिकारियों के अनुसार कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से दामोदर के निचले इलाकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विभाग की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार की सुबह एवं दोपहर में थोड़ी बारिश हुई।

chat bot
आपका साथी