ईसीएल कर्मी गोलीकांड में दो हिरासत में, पूछताछ जारी

अंडाल अंडाल थाना के हरीशपुर में ईसीएल कर्मी को गोली मारने की घटना की जांच पुलिस कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:39 AM (IST)
ईसीएल कर्मी गोलीकांड में दो हिरासत में, पूछताछ जारी
ईसीएल कर्मी गोलीकांड में दो हिरासत में, पूछताछ जारी

अंडाल : अंडाल थाना के हरीशपुर में ईसीएल कर्मी को गोली मारने की घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस घटना में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है एवं उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक उनलोगों ने गोलीकांड की घटना को स्वीकार नहीं किया है। वहीं गोली से जख्मी ईसीएल कर्मी रंजीत बाउरी का इलाज दुर्गापुर हेल्थ व‌र्ल्ड अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी गोली को भी बाहर कर दिया गया है। पुलिस को अनुमान है कि महिला से जुड़ा यह विवाद हो सकता है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से पर्दा हट सकेगा।

बुधवार की रात हरीशपुर के तालडांगा मैदान के पास गोलीकांड हुआ था। रंजीत सेंट्रल काजोड़ा में एसडीएल ऑपरेटर पद पर कार्यरत था। गोलीकांड के बाद ही पुलिस ने काजोड़ा इलाके से दोनों युवकों को गिरफ्तार किया एवं मामले की जांच कर रही है। जख्मी के भतीजा विक्की बाउरी ने बताया वे ड्यूटी से आ रहे थे, उसी समय गोलीकांड की घटना हुई। उन्होंने बताया कि दो युवक उनसे एक गाय के बछड़े के बारे में पूजा, उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे लोग गोली मारकर फरार हो गए। पत्नी अंजू बाउरी ने बताया मेरे पति का किसी के साथ कोई आपसी रंजिश नहीं थी। बेटे शुभोजीत बाउरी ने बताया मेरे पिता शाम चार बजे ड्यूटी को निकले एवं शरीर अस्वस्थ होने के कारण वे जल्दी घर आ रहे थे। तभी यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को युवा तृकां के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव भी घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया एवं परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस से बातचीत कर घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।

आरोपित गिरफ्तार, जेल

आसनसोल: रानीगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल से फरार अजय भुइयां को गिरफ्तार कर गुरुवार को आसनसोल सीजीएम अदालत में चालान किया। अदालत ने आरोपित की जमानत अर्जी निरस्त कर उसे जेल भेज दिया। विदित हो कि कुमार बाजार इलाका से पुलिस ने 26 दिसंबर 2020 की रात चार डकैतों को अवैध असलहा समेत गिरफ्तार किया था। उस दौरान यह आरोपित फरार हो गया था।

अवैध कोयला जब्त, दो गिरफ्तार

आसनसोल: सालानपुर थाना पुलिस ने डाबर मोड से दो डंपर पर लदा 70 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया। पुलिस ने डंपर चालक बैद्यनाथ बाउरी, अभिजीत चंद को गिरफ्तार कर गुरुवार को आसनसोल सीजीएम अदालत में चालान किया। अदालत ने आरोपितों की जमानत अर्जी निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी