अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत

आसनसोल आसनसोल के रानीगंज और जामुड़िया में कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर दो अल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:48 PM (IST)
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत

आसनसोल : आसनसोल के रानीगंज और जामुड़िया में कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। रानीगंज थानांतर्गत मंगलपुर और जामुड़िया के पास शुक्रवार की रात दो दुर्घटनाएं हुई। शनिवार को आसनसोल जिला अस्पताल में दोनों शवों को पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जामुड़िया के न्यू केंदा निवासी भोलानाथ जायसवाल एक निजी कारखाने में काम करता था। वह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे साइकिल से घर जा रहा था। उसी समय केंदा के पास एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले आई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शुक्रवार की रात करीब एक बजे रानीगंज के मंगलपुर में एक युवक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो को पार कर रहा था। तभी एक कार ने उसे धक्का मार दिया। घायल को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

chat bot
आपका साथी