वेतन समझौता के लिए श्रमिक संगठनों की हड़ताल छह को

संवाद सहयोगी बर्नपुर केंद्रीय श्रमिक संगठनों में सीटू एटक एचएमएस ने मिलकर वेतन समझौता क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:28 PM (IST)
वेतन समझौता के लिए श्रमिक 
संगठनों की हड़ताल छह को
वेतन समझौता के लिए श्रमिक संगठनों की हड़ताल छह को

संवाद सहयोगी, बर्नपुर : केंद्रीय श्रमिक संगठनों में सीटू, एटक, एचएमएस ने मिलकर वेतन समझौता की मांग को लेकर छह मई को हड़ताल का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए 19 अप्रैल को सेल के समस्त स्टील प्लांट में नोटिस दिया जाएगा।

सीटू से संबंधित स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि बीते 12 अप्रैल को एनजेसीएस सदस्यों के साथ एसडब्ल्यूएफआइ की ऑनलाइन कार्यसमिति की बैठक में हमने एनजेसीएस में भाग लेने वाले अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त बैठक करने की पहल की थी। इस बीच बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर और सलेम इकाइयों ने संयुक्त बैठकें कीं।

बोकारो के प्रमुख संघों ने छह मई को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। राउरकेला में बीएमएस को छोड़कर सभी यूनियन इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। भिलाई के यूनियनों ने भी यही निर्णय लिया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों में एटक, एचएमएस और सीटू के मध्य अंतत: सेल और आरआइएनएल में प्रबंधन के गलत प्रस्तावों के खिलाफ छह मई को एक दिन के हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह भी तय किया गया है कि 19 अप्रैल को सभी इकाइयों को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा। विभिन्न इकाइयों में हमारे सभी महासंघ के नेताओं ने इस्पात उद्योग में हर जगह एक संयुक्त आंदोलन बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सलेम के एलपीएफ जैसी कुछ स्थानीय यूनियनें भी हड़ताल में शामिल हो रही हैं। हड़ताल का नोटिस पहले ही सभी इकाइयों को भेज दिया गया है।

वीआइएसएल का स्वतंत्र संघ हमारे साथ जुड़ सकता है। सीटू का एक अलग पत्र सेल अध्यक्ष और आरआइएनएल को भी दिया जाएगा। तपन सेन फेडरेशन भी हड़ताल की घोषणा करते हुए सेल और आरआइएनएल के अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। महासंघ की एक ऑनलाइन बैठक तीन दिनों के बाद आयोजित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी