वेतन समझौता की मांग पर टाल बहाना बंद करे सेल प्रबंधन

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) सहित पूरे सेल में साढ़े चार साल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM (IST)
वेतन समझौता की मांग पर टाल बहाना बंद करे सेल प्रबंधन
वेतन समझौता की मांग पर टाल बहाना बंद करे सेल प्रबंधन

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) सहित पूरे सेल में साढ़े चार साल से अधिक समय से श्रमिकों का वेतन समझौता लंबित है। जिसके कारण सेल के 65 हजार से ज्यादा कर्मियों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। भारतीय मजदूर संघ संबद्ध दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ (डीआइकेएस) ने भी हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है एवं प्रबंधन से बिना किसी टाल बहाना के वेतन समझौता को लागू करने की मांग की गई है। डीआइकेएस की ओर से मंगलवार को वेतन समझौता को लेकर बुधवार को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र प्रबंधन को नोटिस सौंपा गया। जिसमें काफी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। बीएमएस के नेता अरूप राय ने कहा कि वेतन समझौता न होने से श्रमिकों में हताशा और आक्रोश का माहौल है। प्रबंधन बार-बार एनजेसीएस की बैठक बुलाता है। मगर बैठक के नाम पर सिर्फ और सिर्फ नाटक होता है। प्रबंधन पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है। कोई भी नया प्रस्ताव प्रबंधन नहीं देता है। जो प्रस्ताव दिया है वो श्रमिकों के प्रति अन्याय और लज्जाजनक है। प्रबंधन से अपने न्यायपूर्ण मागों को मनवाने के लिए सेल की सभी पांच एनजेसीएस यूनियन और सभी अन्य यूनियन ने एक साथ 30 जून को हड़ताल करने का निर्णय किया है। आज ही सेल के सभी कारखानों में भारतीय मजदूर संघ द्वारा हड़ताल का नोटिस दिया गया। मौके पर समीर सिंह राय, मानस चटर्जी, अरुप राय, सुभाष चंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, दुर्गादास टुडू, प्रशांत चेल, रमाकांत राम, तारसेम सिंह, काली, उदय नारायण सिंह, एस के झा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी