सिघारन सेतु के ऊपर से बहने लगा पानी

संवाद सहयोगी अंडाल लगातार बारिश के कारण जिले के साथ-साथ अंडाल ब्लाक इलाके में भी लोगो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:30 PM (IST)
सिघारन सेतु के ऊपर से बहने लगा पानी
सिघारन सेतु के ऊपर से बहने लगा पानी

संवाद सहयोगी, अंडाल : लगातार बारिश के कारण जिले के साथ-साथ अंडाल ब्लाक इलाके में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तालाब जलाशय सब पानी से भर गए। यहां तक की नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया। अंडाल से बहने वाली सिघारन नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। जिसके कारण अंडाल के थाना रोड एवं काजोड़ा को जोड़ने वाले मार्ग पर सिघारन नदी पर बना सेतु भी पानी में डूब गया। जिसके कारण वाहन चालकों को आने-जाने में समस्या हुई। नदी पर बने सेतु के ऊपर से पानी बहने लगा एवं पूरे इलाके में पानी फैल गया। स्थानीय किसान सुभाष आंकुरिया ने बताया की काफी वर्ष पहले नदी के ऊपर यह सेतु बना था। जिसकी ऊंचाई कम होने के कारण प्रत्येक बारिश में ऐसी समस्या होती है। विभिन्न निचले इलाके में भी जल जमाव की समस्या हुई। कोयलांचल की खुली खदानों में बारिश के कारण कोयला उत्पादन भी प्रभावित हुआ।

मदनपुर रास्ते में गिर गया पेड़ : लगातार बारिश के कारण कच्चे घरों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। अंडाल बाजार से कुलडांगा होकर मदनपुर जाने वाली सड़क के बीचोबीच सड़क पर एक पेड़ गिर गया जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हुआ। स्थानीय अशरफ अली ने कहा कि इलाके के लोग अंडाल बाजार जाने के लिए पास के रेलवे पुल के नीचे से गुजरती सड़क का प्रयोग करते है परंतु ज्यादा बारिश होने पर वह पुल पानी में डूब गया है। इस कारण बारिश में लोग वैकल्पिक तौर पर इस सड़क का प्रयोग करते है। पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग बाधित हो गया। हालांकि प्रशासन की ओर से पेड़ों की कटाई की व्यवस्था की गई।

chat bot
आपका साथी