संयुक्त मोर्चा प्रत्याशियों के समर्थन में सूर्यकांत मिश्रा ने किया रोड शो

बेनाचिति संयुक्त मोर्चा समर्थित दुर्गापुर पूर्व के आभाष राय चौधरी व दुर्गापुर पश्चिम के प्रत्याशी द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:51 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:51 AM (IST)
संयुक्त मोर्चा प्रत्याशियों के समर्थन में सूर्यकांत मिश्रा ने किया रोड शो
संयुक्त मोर्चा प्रत्याशियों के समर्थन में सूर्यकांत मिश्रा ने किया रोड शो

बेनाचिति : संयुक्त मोर्चा समर्थित दुर्गापुर पूर्व के आभाष राय चौधरी व दुर्गापुर पश्चिम के प्रत्याशी देवेश चक्रवर्ती के समर्थन में माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने शुक्रवार को रोड शो किया। दुर्गापुर के भीरंगी मोड़ से रोड शो शुरू हुआ, जो पूरे बेनाचिति बाजार का परिक्रमा करते हुए पांचमाथा मोड़ पर जाकर समाप्त हुआ। जहां विधायक संतोष देवराय, पूर्व विधायक विप्रेंदु चक्रवर्ती, गौरांग चटर्जी, उमापद दास आदि मौजूद थे। सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार कोरोना का संक्रमण रोकने में पूरी तरह विफल रही है। अगर राज्य में सही से जांच हो तो कोरोना संक्रमण के मामले में बंगाल देश में टॉप पांच राज्यों में शामिल होगा। भारत में संक्रमण का मामला विश्व में सबसे अधिक है। बंगाल के अस्पतालों में बेड भी खाली नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें व्हील चेयर पर असहाय रूप से बैठे देखकर हमें दुख होता है, हमलोगों को मौका मिलता तो दो दिन में उन्हें खड़ा कर देते।

चुनाव से पहले टीएमसी में टूट जारी, कई भाजपा में हुए शामिल

आसनसोल : जिले में सातवें चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसके पहले जिले में तृणमूल कांग्रेस के टूटने का सिलसिला जारी है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में टीएमसी नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चांदमारी अंचल के टीएमसी नेता अजय प्रसाद समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। शुक्रवार को भाजपा मंडल तीन कार्यालय में भाजपा नेता सह विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने झंडा थमाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अभी और भी बहुत सारे टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा में आने के लिए कतार में है। वहीं शाम में निघा स्थित होटल में जामुड़िया एवं रानीगंज अंचल के किसानों के भाजपा में शामिल कराने का दावा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। वहीं कुल्टी में भी टीएमसी एवं अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी