मुफ्त में 20 राज्य व तीन केंद्र शासित प्रदेश घूम आया पुरुषोत्तम

जागरण संवाददता आसनसोल आसनसोल के धाधका निवासी पुरुषोत्तम सिंह एक रुपया खर्च किये बिना भारत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:44 PM (IST)
मुफ्त में 20 राज्य व तीन केंद्र शासित 
प्रदेश घूम आया पुरुषोत्तम
मुफ्त में 20 राज्य व तीन केंद्र शासित प्रदेश घूम आया पुरुषोत्तम

जागरण संवाददता, आसनसोल :

आसनसोल के धाधका निवासी पुरुषोत्तम सिंह एक रुपया खर्च किये बिना भारत के 20 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण कर लिया। 20 फरवरी 2021 से पुरुषोत्तम ने अपनी यात्रा की शुरूआत की थी। वह आसनसोल से देवघर गये थे। यहां से ट्रेन से देवघर गये, ट्रेन का टिकट उनके एक मित्र ने दिया था। उसके बाद झारखंड से ओडिशा, छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण भारत गए। वहां से गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात होते हुए जम्मू-काश्मीर पहुंचे। वहां से हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए रविवार को वापस आसनसोल लौटे।

पुरुषोत्तम ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि वह कभी ट्रक, तो कभी ट्रेन तो कभी कोई अन्य वाहन से यात्रा करते थे। कई बार तो लिफ्ट तुरंत मिल जाती थी, लेकिन कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था। जम्मू में तो वह तीन दिन तक फंस गए। वहां लॉकडाउन भी था। फिर नीचे आने वाली एक बस में उन्हें लिफ्ट मिली।

उनका दावा है कि यात्रा के दौरान परिवहन, रहने या खाने-पीने पर उन्होंने अपना एक रुपया भी खर्च नहीं किया। कभी ट्रक वाले ने खिलाया तो कहीं अपने बारे में बताने पर कोई होटल वाले ने भोजन करा दिया। कहीं अपने साथ ले गये तंबू में रात गुजारी, तो कहीं धर्मशाला, मंदिर, गुरुद्वारा तो नदी और समुद्र के किनारे ही सोकर रात बिताई।

आसनसोल संत जोसेफ स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद ब‌र्द्धमान विश्वविद्यालय के एमए करने वाले पुरुषोत्तम की इच्छा बिना रुपये के भारत भ्रमण विषय पर पीएचडी करने की है, इसलिए उन्होंने यह दौरा किया। उन्हें मलाल है कि कोरोना संकट के कारण पूर्वोत्तर के आठ राज्य नहीं जा पाए। कोरोना संकट खत्म होने पर वह पूर्वोत्तर के राज्यों का भी दौरा करने का प्रयास करेंगे। वह भारत के 20 प्रमुख राज्यों के साथ तीन केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। रविवार को वह ट्रेन से आसनसोल आए, जिसका किराया भी उनके एक मित्र ने दिया था। उनके इस रोचक दौरे को लेकर आसनसोल के श्रीकृष्ण मिश्रा, कृष्णा प्रसाद, हेमंत मिश्रा आदि ने सराहना की।

chat bot
आपका साथी