पानी, बिजली कनेक्शन काटा, प्रदर्शन

संवाद सहयोगी बर्नपुर बर्नपुर के बर्नस्टैंडर्ड वागन कालोनी के हजारों लोगों के समक्ष पेयजल एव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:55 PM (IST)
पानी, बिजली कनेक्शन काटा, प्रदर्शन
पानी, बिजली कनेक्शन काटा, प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बर्नपुर : बर्नपुर के बर्नस्टैंडर्ड वागन कालोनी के हजारों लोगों के समक्ष पेयजल एवं विद्युत समस्या के खिलाफ रविवार को नागिरकों ने बर्नपुर आने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आधा घंटे बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से जाम तो हटाया गया। जिसके बाद नागरिकों ने बर्न स्टैंडर्ड गेट पर रिले अनशन की शुरुआत की।

अनशन के दौरान पूर्व पार्षद मिलन मंडल ने कहा कि वागन कालोनी के पानी और बिजली कनेक्शन को काट दिया गया है। अभी तक रेलवे ने बर्न स्टैंडर्ड को नहीं लिया है। यहां के नागरिकों के साथ राजनीतिक हो रही है। केंद्र सरकार का यह संस्थान है, इसलिए यहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है। समस्या के कारण सड़क जाम किया गया, लेकिन आम लोगों की समस्या को देखते हुए ही सड़क जाम को हटा लिया गया। जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता है, तब तक हमलोग रिले अनशन कर रहे है।

मालूम हो कि इससे पहले भी पेयजल एवं विद्युत की मांग पर वागन कालोनी के नागरिकों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद किसी तरह से पेयजल कनेक्शन को जुड़वा दिया गया, लेकिन बाद में जिसने पेयजल कनेक्शन जोड़ा था, बर्न स्टैंडर्ड कंपनी की ओर से उसे ही कार्य से हटा दिया गया और एक बार फिर से पेयजल कनेक्शन काट दिया गया। जिसके बाद नागरिकों का गुस्सा फूटा और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। हीरापुर थाना की ओर से हस्तक्षेप करने और आग्रह के बाद सड़क जाम को हटा लिया गया। लेकिन इसके बाद रिले अनशन की शुरुआत कर दी गई। अनशन में पूर्व पार्षद मिलन मंडल, मो. खुर्शीद आलम, भरत यादव, राजकुमार शर्मा, देवाशीष कर्मकार, श्यामल पंडित, नवल प्रसाद, बापी मुखर्जी, जितेंद्र प्रसाद, बिजय यादव बैठे है।

chat bot
आपका साथी