सत्येंद्र पाल बने तीसरे पुलिस पर्यवेक्षक

जागरण संवाददाता आसनसोल पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले में तीसरे पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में सत्येंद्र पाल सि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:51 PM (IST)
सत्येंद्र पाल बने तीसरे पुलिस पर्यवेक्षक
सत्येंद्र पाल बने तीसरे पुलिस पर्यवेक्षक

जागरण संवाददाता, आसनसोल : पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले में तीसरे पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में सत्येंद्र पाल सिंह को नियुक्त किया गया है। जिले की नौ विधानसभा के लिए कुल 10 पर्यवेक्षक हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने जिले के लिए छह सामान्य पर्यवेक्षक, दो आय-व्यय और दो पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। आयोग और जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार, राजीव कुमार मीणा, पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम और रानीगंज के लिए पुलिस पर्यवेक्षक हैं। सुभाष चंद्र, जामुड़िया, आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी और बाराबनी विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप में तैनात हैं। जबकि तीसरे पर्यवेक्षक सतेंद्र पाल सिंह को आसनसोल उत्तर, बाराबनी और कुल्टी की जिम्मेदारी दी गई। आयोग ने सत्येंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ जिले में भेजा गया है। पर्यवेक्षक सेल के छह कर्मी कोरोना संक्रमित

इस बीच जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, कोरोना का प्रसार भी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चपेट में मतदान कर्मी भी आने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सेल के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। कुल मिलाकर, इस सेल में 49 कर्मचारी हैं। इनमें ड्राइवर से लेकर सुरक्षा गार्ड, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हाउस स्टाफ शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी