नगरनिगम में जनता देगी तृणमूल को समर्थन : दासू

जागरण संवाददाता आसनसोल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस सचिव वी. शिवदासन दासू ने शुक्रवार को मुख्य ड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:05 PM (IST)
नगरनिगम में जनता देगी तृणमूल को समर्थन : दासू
नगरनिगम में जनता देगी तृणमूल को समर्थन : दासू

जागरण संवाददाता, आसनसोल : प्रदेश तृणमूल कांग्रेस सचिव वी. शिवदासन दासू ने शुक्रवार को मुख्य डाकघर के समीप तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा के पूर्व पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी भाजपा के नेता दिवास्वपन देख रहे है। विधानसभा की तरह ही नगरनिगम चुनाव में भी बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस का साथ देगी। उन्होंने कहा कि हमलोग जिले की नौ में से छह सीट जीत पाये। तीन सीटों पर हार का कारण क्या रहा, पार्टी इसकी अंदरूनी स्तर पर जांच कर रही है। खासकर कुल्टी और आसनसोल दक्षिण में हमलोग काफी कम अंतर से हारे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता और पूर्व पार्षद कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में वह लोग नगरनिगम के 66 वॉर्डों में बढ़त पर है। वह लोग विधानसभा चुनाव की तरह फिर से मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है। अगर आज चुनाव हो जाए तो टीएमसी नगरनिगम में भी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, उन्हें जो कहना कहे। भाजपा के जो लोग आज नेता बने हैं, वह लोग राजनीति में नए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा नौ सीटों में बढ़त पर थी। विधानसभा में उन्हें बैकफुट पर जाना पड़ा। 1998 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 32 वॉर्डों में बढ़त मिली थी। तब हमलोगों ने भी 1999 नगरनिगम चुनाव में सत्ता में आने का सपना देखा था। लेकिन चुनाव में हमें सिर्फ आठ सीटें मिली थी। राजनीति करने के लिए अनुभव की जरूरत है। सिर्फ गेरुआ कुर्ता और गमछा ओढ़ लेने से नेता नहीं बन सकते। कुछ नेता जो पिछले बोर्ड में सत्ता में थे, अपने घर में नेताओं के साथ बैठक कर फिर अहंकार की बातें कर रहे हैं। फिर से मेयर बनने का सपना देख रहे हैं। इस दौरान युवा नेत्री बबीता दास, विश्वरूप गांगुली मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी