शहर के लोगों को जल्द मिलेगा 24 घंटा पानी

बर्नपुर आसनसोल नगर निगम आसनसोल वासियों को 24 घंटा पेयजल मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी योज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 01:01 AM (IST)
शहर के लोगों को जल्द मिलेगा 24 घंटा पानी
शहर के लोगों को जल्द मिलेगा 24 घंटा पानी

बर्नपुर: आसनसोल नगर निगम आसनसोल वासियों को 24 घंटा पेयजल मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने में लग गया है। अब युद्धस्तर पर पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। आसनसोल वासियों को बहुत जल्द ही 24 घंटा पेयजल मिलेगा।

बर्नपुर के सात नंबर बोरो कार्यालय स्थित दो लाख गैलन क्षमता वाले ओवरहेड रिजर्वर, गुटगुटपाड़ा के ओवरहेड रिजर्वर और रहमतनगर स्थित ओवरहेड रिजर्वर के बनने का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अभियंता की उपस्थिति में जांच भी पूरी हो गई है। बस इसमें पाइप लाइन बिछाने की देरी है। विधानसभा चुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। इसके कारण कार्य में गतिरोध हो गया था। मगर चुनाव खत्म होने के साथ ही इस कार्य में तेजी आ गई है, अब युद्धस्तर पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। सात नंबर बोरो के ओवरहेड रिजर्वर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। नरसिंह बांध में पाइप बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इधर आसनसोल नगर निगम के आयुक्तनितिन सिघानिया ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की ओर से तीव्र गति से पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी थी, जिसके कारण से जो अधूरे कार्य थे, वह अब हो रहे हैं। उम्मीद है जल्द कार्य पूरा होगा और 24 घंटा पानी मिलेगा। जल्द ही लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल जाएगी। अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम लोगों की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है।

chat bot
आपका साथी