झगड़ालू मुख्यमंत्री से ऊब गई बंगाल की जनता

भाजपा के केंद्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद अरूण सिंह गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने सुबह में बांकुड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया। उसके बाद दुर्गापुर में विश्राम करने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:00 PM (IST)
झगड़ालू मुख्यमंत्री से ऊब गई बंगाल की जनता
झगड़ालू मुख्यमंत्री से ऊब गई बंगाल की जनता

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : भाजपा के केंद्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद अरूण सिंह गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने सुबह में बांकुड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया। उसके बाद दुर्गापुर में विश्राम करने पहुंचे। दुर्गापुर में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झगड़ालू बताया एवं कहा कि झगड़ालू स्वभाव के कारण ही राज्य में केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण राज्य की जनता केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित है।

अरूण सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा जहां से गुजर रही है, वहां लोग सड़कों के दोनों ओर आ जा रहे हैं एवं स्वागत कर रहे हैं। जिससे पता चलता है कि राज्य की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। भाजपा इस बार 200 सीटों से अधिक सीट पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित है। तृकां शासन में राज्य में कुशासन है। यह सरकार अत्याचार को संरक्षण, भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। जनता मुख्यमंत्री से विकास की उम्मीद करती है, लेकिन मुख्यमंत्री झगड़ा करने में ही व्यस्त रहती हैं। चाहे सीएए का मुद्दा हो, किसानों को सम्मान निधि देने का मुद्दा हो, आयुष्मान योजना हो, सब में झगड़ा कर राज्य को इन योजनाओं से वंचित किया है। सत्ता में आने पर लोग झगड़ा नहीं विकास पसंद करते है। महिला मुख्यमंत्री के राज्य में राज्य की 64 हजार महिलाएं गायब है, चार हजार से अधिक महिलाओं का अपहरण हुआ है। निर्दोष 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। हमारी सरकार आयी तो अपराधियों की जगह जेल में होगी। अपराधी पाताल में होंगे तो वहां से भी निकाल कर जेल में भरा जाएगा। जैसे उत्तर प्रदेश में किया गया। शहर का औद्योगिक विकास होगा। उद्योग धंधा स्थापित होगा, जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। कटमनी, कमीशन खोरी को बंद किया जाएगा, तो तृकां के शासन में चल रहा है। मौके पर प्रदेश महासचिव संजय सिंह, लखन घोरूई, बाप्पा चटर्जी, अमिताभ बनर्जी, राजेश झा, भोला साव समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी