दामोदर किनारे रहने वाले लोगों को किया गया सतर्क

संवाद सहयोगी अंडाल चक्रवात यास की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 11:04 PM (IST)
दामोदर किनारे रहने वाले लोगों को किया गया सतर्क
दामोदर किनारे रहने वाले लोगों को किया गया सतर्क

संवाद सहयोगी, अंडाल : चक्रवात यास की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं भी लोगों के सहयोग के लिए आगे आ रही है। अंडाल थाना के श्रीरामपुर इलाके में दामोदर नदी के किनारे राय माना में काफी संख्या में गरीब लोग झोपड़ी बनाकर रहते है। सोमवार को अंडाल के एएमआइएस अंडाल डेवलपमेंट ब्लॉक कमेटी के सदस्य लोगों को बचाने के लिए अंडाल के राय माना श्रीरामपुर में गए थे। जहां लोगों को जागरूक किया गया। वहीं 26 मई की रात उन ग्रामीणों के साथ ही रहने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों को फोन नंबर भी दिया गया। ताकि किसी संकट के समय वे लोग गरीबों की मदद को तत्पर हो। कमेटी की ओर से जरूरत पड़ने पर स्कूल, पंचायत कार्यालय आदि में लोगों को पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। कमेटी के संजय सिन्हा उर्फ चापाल ने कहा कि हमलोग लगातार लोगों की मदद को हाथ बढ़ा रहे है, आने वाले समय भी मदद को तत्पर रहेंगे। मौके पर प्रियंका मंडल, मिटू गोस्वामी, देबू मजूमदार, बाबू मॉल आदि मौजूद थे।

चक्रवात से सुरक्षा को लेकर माइकिग : रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा आइसी पुलिस ने सोमवार को 26 मई से आने वाले चक्रवात से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी जानकारी माइकिग के माध्यम से दी। उन्होंने लोगों को तूफान के बारे में चेतावनी दी। माइकिग जेमेरी, जेके नगर, चलबलपुर, माइंस क्वार्टर, निमचा, क्वारडी, तिराट, चिलौद, डामरा समेत संलग्न क्षेत्र में की गई। ताकि लोग चक्रवात से अपनी सुरक्षा कर सके और जानमाल की रक्षा हो सके।

chat bot
आपका साथी