ममता और मोदी के दो पाटों के बीच पिस रही जनता

संवाद सहयोगी जेके नगर अखिल भारतीय किसान सभा खेत मजदूर यूनियन और सीटू रानीगंज के संयुक्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:50 PM (IST)
ममता और मोदी के दो पाटों के बीच पिस रही जनता
ममता और मोदी के दो पाटों के बीच पिस रही जनता

संवाद सहयोगी, जेके नगर : अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू रानीगंज के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को रानीगंज बीडीओ कार्यालय के समक्ष केंद्र और बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि देश के किसान पिछले आठ महीनों से केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ नई दिल्ली सीमा पर डटे हुए हैं। संसद शुरू होने के पहले दिन से ही किसान केंद्र सरकार के विरोध में नई दिल्ली जंतर मंतर के सामने किसान संसद चला रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जबतक किसान विरोधी तीनों बिल रद नहीं किया जाता है। तब तक किसान आंदोलन चलता रहेगा। किसान नेता आजादी प्रसाद ने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि तृणमूल सरकार कोरोना वैक्सीन को लेकर जनता के साथ आंख मिचौली कर रही है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी आफिस से तृणमूल नेता अपने परिवार, परिचित को कूपन देकर वैक्सीन दिला रहे हैं। बाकी जनता को दर-दर की ठोकर खाने के लिए छोड़ दिया गया है। बेचारी जनता ममता और मोदी के दो पाटों के बीच पीस रही है। राज्य में कोरोना वैक्सीन का फर्जीवाड़ा चल रहा है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहे हैं। खाने पीने के आवश्यक सामान का भी दाम आसमान छू रहा है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार चुप बैठी है। सभा में पूर्व विधायक रुनु दत्ता, किशोर घटक, मधुसूदन चक्रवर्ती, नारायण बाउरी, परासर महतो, तपन बाउरी, देवीदास बनर्जी, सुप्रियो राय, रामचंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी