डर से घर छोड़ कर रह रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद ने स्वजनों से मिलवाया

बेनाचिति 20 नंबर वार्ड इलाके के कई लोग चुनाव परिणाम आने के दिन ही घर से फरार थे। जि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:48 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:48 AM (IST)
डर से घर छोड़ कर रह रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद ने स्वजनों से मिलवाया
डर से घर छोड़ कर रह रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद ने स्वजनों से मिलवाया

बेनाचिति : 20 नंबर वार्ड इलाके के कई लोग चुनाव परिणाम आने के दिन ही घर से फरार थे। जिससे परिवार वाले भी चितित थे। इसकी जानकारी मिलने पर तृणमूल पार्षद रमा प्रसाद हलदार उनके घर गए एवं परिवार वालों से बातचीत की। उन्हें आश्वासन दिया कि घर के पुरुषों को बुलाए, कोई अशांति नहीं होगी। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें घर बुलाया। वापस आए लोगों को मिठाई भी उन्होंने खिलाया। भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र सरकार ने कहा कि परिणाम घोषणा के बाद से ही डर से हमलोग घर छोड़कर भाग गए थे। भाजपा कार्यकर्ता तापस नायक ने कहा कि हमलोगों को लगा था कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी, इस कारण हमलोगों ने भाजपा के लिए काम किया। लेकिन चुनाव परिणाम आने पर हमलोग डर गए थे एवं अन्य जगह चले गए थे। पार्षद के आश्वासन पर घर आए हैं। पार्षद रमा प्रसाद हलदार ने कहा कि मेरे वार्ड के लोग शांति से रहे, यह चाहते हैं। सभी को राजनीति करने का अधिकार है।

मारपीट मामले में दो महिला समेत नौ भाजपाई गिरफ्तार

ब‌र्द्धमान : पूर्व ब‌र्द्धमान जिले के भातार थानांतर्गत ओर ग्राम में बुधवार की रात तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसमें तीन तृणमूल समर्थक जख्मी हुए थे। घटना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा समर्थक दो महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई एवं जेल भेज दिया गया। हालांकि भाजपा का कहना है कि पारिवारिक विवाद में राजनीति लाकर भाजपाइयों को फंसाने की कोशिश हो रही है।

ओरग्राम में सोमवार की संध्या भाजपा व तृणमूल कार्यकर्ताओं में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें तीन लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने पहुंचकर जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई एवं दो महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता नजरूल इस्लाम ने कहा कि कल रात नौ बजे भाजपाइयों ने हमारे समर्थकों पर हमला किया था। जिसकी जानकारी हमलोगों ने पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद भाजपा के लोग अशांति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे है। वहीं भाजपा नेता अरिदम घोष का कहना है कि जीत हासिल करने के बाद तृणमूल के लोग सब जगह अत्याचार कर रहे हैं। एक पारिवारिक विवाद को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को गलत मामले में फंसाया जा रहा है। हमलोग शांति चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी