पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनी

बेनाचिति पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दुर्गापुर शहर समेत आसपास के इलाकों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:44 PM (IST)
पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनी
पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनी

बेनाचिति : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दुर्गापुर शहर समेत आसपास के इलाकों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उन्हें प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद, समाज सुधारक, लेखक आदि बताया। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक थे। शहर के बेनाचिति के काइजर गली के समक्ष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां समाज की गरीब महिलाओं एवं उनके बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को उनकी जीवनी से अवगत करवाया गया। जहां शिक्षिका सुचेता कुंडू, नगरनिगम की स्वास्थ्य कर्मचारी केका पाल तथा अधिवक्ता सोमनाथ बनर्जी शहीद छोटे-छोटे बच्चे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी