पुरूलिया में नोटा के लिए भी हुई वोटों की बारिश

सांकतोड़िया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर नोटा के लिए वोटों की वर्षा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:00 AM (IST)
पुरूलिया में नोटा के लिए भी हुई वोटों की बारिश
पुरूलिया में नोटा के लिए भी हुई वोटों की बारिश

सांकतोड़िया : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर नोटा के लिए वोटों की वर्षा हुई। नोटा को कई सीटों पर प्रत्याशियों के जीत-हार के अंतर से अधिक वोट मिले। पुरुलिया जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में से छह सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां एक सीट पर नोटा को प्रत्याशियों के जीत हार के अंतर से अधिक वोट मिला। हालांकि कई सीटों पर जीत-हार के अंतर से थोड़ा कम वोट मिला। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में औसतन दो हजार से अधिक वोट नोटा को मिला। रघुनाथपुर, पाड़ा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में नोटा को ज्यादा मत मिले।

रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विवेकानंद बाउरी ने तृणमूल के हजारी बाउरी को 5323 मतों से हराया। यहां तृणमूल को 89671 एवं भाजपा को 94994 मत मिला। माकपा को 14579 मत मिला। जबकि एसयूसीआइ को 3802, निर्दलीय को 2343 और 2386 मत मिले। वहीं नोटा को 3537 मत मिला। पाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के नदिया चांद बाउरी ने तृणमूल के उमा पदो बाउरी को 4007 मतों से पराजित किया। भाजपा के नदिया चांद बाउरी को 87347 मत मिले। जबकि उमा पदो बाउरी को 83340 मत मिले। वहीं बीएसपी को 1676 मत, माकपा को 13681 मत, एसयूसीआइ को 1897 मत, निर्दलीय को 772, 1651 मत मिले। जबकि नोटा को 3657 मत मिला। बलरामपुर सीट से भाजपा ने 89521 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तृणमूल को 423 मतों से पराजित किया। तृणमूल के मंत्री रहे शांति राम महतो को 89098 वोट मिले। यहां एसयूसीआइ को 1793, कांग्रेस को 8895 तथा निर्दलीय को क्रमश: 170, 1478, 2153 मत मिले। यहां नोटा को 2441 मत मिला। बंदोयान विधानसभा सीट से तृणमूल ने 18493 मतों से जीत हासिल की। भाजपा को 92984 मत, तृणमूल को 111477 मत मिले। जबकि माकपा को 1610, बीएसपी को 2994, निर्दलीय को 4825 मत मिला। जबकि नोटा को 2915 वोट पड़े। बाघमुंड़ी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल ने आजसू को 13735 मतों से हराकर जीत हासिल की। यहां तृणमूल को 75245 तथा आजसू को एक 61510 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 50615 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही। फारवर्ड ब्लाक को 11733 मत तथा निर्दलीय को 1992 मत मिले। नोटा को 2375 वोट पड़े। जयपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस को 12102 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार को 73713 मत, कांग्रेस को 61611 मत मिले। यहां बता दें कि नामांकन में गड़बड़ी होने के कारण तृणमूल उम्मीदवार की पात्रता रद्द कर दी गई थी। फारवर्ड ब्लॉक 19200 मत जबकि निर्दलीय प्रार्थी को क्रमश: 2086, 606, 35221, 1405, 1928, 1162 मत पड़े। नोटा को 2944 वोट मिला। पुरुलिया विधानसभा सीट पर भाजपा को 88899 मत मिला एवं 6765 मतों से तृणमूल प्रत्याशी को हराया। तृणमूल को 82134 मत मिले। कांग्रेस को 24636 मत, बीएसपी को 1032 मत, एसयूसीआइ को 1196 मत, निर्दलीय को क्रमश: 385, 424, 1298, 2916 तथा 554 मत मिले। जबकि नोटा को 2665 मत मिला। मानबाजार विधानसभा से तृणमूल ने 103298 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा को 15516 मतों से हराया। भाजपा को 87782 मत मिले, जबकि सीपीएम को 16849, बीएसपी को 1905, निर्दलीय को 1604 मत मिले। जबकि नोटा को 2291 मत मिला। काशीपुर विधानसभा से भाजपा ने 7232 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी तृणमूल के सपन कुमार बेल्थरिया को हराकर जीत हासिल की। बेल्थरिया को 84829 मत मिले, जबकि भाजपा के कमलाकांत हांसदा को 96021 मत प्राप्त हुए। यहां माकपा को 10788 मत, एसयूसीआइ को 2257 मत, निर्दलीय को 804 मत मिले। जबकि नोटा को 2385 मत मिला।

chat bot
आपका साथी