कचरा फेंककर पार्षद के खिलाफ जतायी नाराजगी

कचरा फेककर पार्षद के ख्लिाफ जताई नाराजगी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM (IST)
कचरा फेंककर पार्षद के खिलाफ जतायी नाराजगी
कचरा फेंककर पार्षद के खिलाफ जतायी नाराजगी

जागरण संवादाता, आसनसोल: आसनसोल शहर के श्रीपल्ली इलाका में वार्ड 51 में स्थानीय लोगों ने सड़क पर कचरा का ढेर लगाकर पार्षद के खिलाफ नाराजगी जताई। इससे पूरी सड़क जाम हो गयी। न केवल मुख्य सड़क बल्कि सड़क से आसपास के गलियों में जाने के रास्ते पर भी कचरा का ढेर रख दिया गया। इससे गलियों का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया। मौके पर पहुंचे पार्षद बाबन बनर्जी को लोगों का आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि पार्षद ने कहा कि उनके पास पहले कोई शिकायत नहीं की गयी है। बताया जाता है कि उक्त सड़क के दोनों ओर घर बने हुए है। पहले कई जगहों पर डस्टबिन था, लेकिन अब डस्टबिन नहीं है। लोग जहां-तहां कचरा फेंककर चले जाते है। स्थानीय निवासी चैताली आइच दत्ता ने कहा कि यहां पहले डस्टबिन था लेकिन वर्तमान में डस्टबिन का नामोनिशान नहीं है। लोग न सिर्फ कचरा फेंक जाते है बल्कि पेड़ की डालियां वगैरह भी यहीं सड़क पर डाल जाते है। उनलोगों ने नगरनिगम में कई बार जाकर शिकायत की। लेकिन निगम से नियमित साफ- सफाई नहीं होती है। इससे कचरा यहीं पर पड़ा रह जाता है। उनलोगों का गेट भी जाम हो जाता है और बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में उनलोगों ने पूरा कचरा बीच सड़क पर डाल दिया। इस कारण घंटों सड़क अवरूद्ध पड़ा रहा। मौके पर पहुंचे पार्षद बाबन बनर्जी से भी लोगों की बकझक हो गयी। पार्षद का कहना है कि घर-घर से रोज कचरा इकट्ठा होता है। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन कचरा उठाने वाहन आता है। ये सभी को मालूम है, इस तरह बीच सड़क पर कचरा फैलाना सही नहीं है। वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते है।

chat bot
आपका साथी