जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित

संवाद सहयोगी जेके नगर तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुन्नबर शेख के नेतृत्व में 200 जरूर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:34 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित
जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित

संवाद सहयोगी, जेके नगर : तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुन्नबर शेख के नेतृत्व में 200 जरूरतमंद महिला व पुरुषों के बीच जेके नगर लाइन पार में राशन वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीब लोगों की सहायता करना एक सराहनीय पहल है। जिला उपाध्यक्ष मुनव्वर शेख ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के कारण बहुत लोगों का कामकाज बंद है। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोग परिवार नहीं चला पा रहे है। इस परिस्थिति में उन लोगों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाना आवश्यक है। इस अवसर पर रानीगंज पंचायत समिति सदस्य परवीन सुल्ताना, सूरज पंडित, संजय यादव, परशुराम केवट सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी