जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कानून बनाने की मांग

संवाद सहयोगी जेके नगर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की निघा शाखा ने शनिवार को पश्चिम ब‌र्द्धमा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 05:23 PM (IST)
 जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कानून बनाने की मांग
जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कानून बनाने की मांग

संवाद सहयोगी, जेके नगर : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की निघा शाखा ने शनिवार को पश्चिम ब‌र्द्धमान के जिला शासक को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित कर ज्ञापन सौंपा और संसद में बिल पारित कर कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण की मांग की।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पश्चिम ब‌र्द्धमान की जिला महासचिव जयश्री बोस व अध्यक्ष राजीव कुमार राम ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण संकट से राष्ट्र को संभावित गृह युद्ध की स्थिति से बचाने लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल संसद में पारित कर कानून बनाने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न संकट से कुशलता पूर्वक निपटने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरा समर्थन करता है। साथ ही यह भी मानता है कि अगर हमारी जनसंख्या कम होती है तो निश्चित रूप से देश में अस्पताल, आक्सीजन और आवश्यक वस्तुओं की इतनी किल्लत नहीं हुई होती। ऐसा नहीं है कि देश ने प्रगति नहीं की है। देश ने काफी प्रगति की है, लेकिन सारे विकास को जनसंख्या रूपी दानव निकल रहा है और सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही जनसंख्या के सामने यह संसाधन ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रहा है। बढ़ती आबादी के कारण अतिक्रमण व प्रदूषण के कारण जीव जंतुओं की लाखों प्रजातियां विलुप्त हो रही है। इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। सरकार को आने वाले समय को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना ही होगा, नहीं तो इसका गंभीर परिणाम होगा। इस अवसर पर सतनाम सिंह, प्रेम पासवान, दिलीप, हरेराम नोनिया, जितेन्द्र नोनिया, अनंदा धीबर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी