रेल मंडल क्षेत्र में लगाए गए पौधे

जागरण संवाददाता आसनसोल पर्यावरण संरक्षण के लिए आसनसोल रेल मंडल के अभियंता विभाग की ओ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM (IST)
रेल मंडल क्षेत्र में लगाए गए पौधे
रेल मंडल क्षेत्र में लगाए गए पौधे

जागरण संवाददाता, आसनसोल :

पर्यावरण संरक्षण के लिए आसनसोल रेल मंडल के अभियंता विभाग की ओर से शुक्रवार सुबह से शाम तक पूरे रेल मंडल में 4369 पौधे लगाए गए। मंडल के वरिष्ठ अभियंता समन्वय कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों में 10 हजार पौधारोपण किया गया था। आज अभियंता विभाग की ओर से खाना जंक्शन से प्रधानखांटा सेक्शन, सीतारामपुर से झाझा सेक्शन, अंडाल से सैथिया सेक्शन तक रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों ने 4369 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने व स्वच्छ जलवायु के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को पौधारोपण करना चाहिए। कोविड से बचाव के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए, पौधा लगाने के बाद शिशु की तरह उसका संरक्षण करे, जब तक पौधा बड़ा न हो जाए। उन्होंने बताया कि रेल कॉलोनियों के अलावा रेलवे ट्रैक के किनारे भी पौधारोपण किया गया। जिससे ट्रेन में सफर करने वालों यात्रियों, आसपास के इलाकों में रहने वालों को शुद्ध हवा और आक्सीजन मिले। जून के अंत तक रेल मंडल क्षेत्र में 50 हजार पौधारोपण का लक्ष्य है।

chat bot
आपका साथी