रामबांध के कालीपूजा पंडाल में दिखेगा मानव शरीर की आंतरिक खूबसूरती

संवाद सहयोगी बर्नपुर रामबांध यंगमेंस एसोसिएशन बर्नपुर में श्रेष्ठ कालीपूजा पंडाल बनाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:39 PM (IST)
रामबांध के कालीपूजा पंडाल में दिखेगा मानव शरीर की आंतरिक खूबसूरती
रामबांध के कालीपूजा पंडाल में दिखेगा मानव शरीर की आंतरिक खूबसूरती

संवाद सहयोगी, बर्नपुर: रामबांध यंगमेंस एसोसिएशन बर्नपुर में श्रेष्ठ कालीपूजा पंडाल बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इस बार भी काली पूजा उत्सव में बेहतर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को इस पूजा पंडाल की शुरुआत खूंटी पूजा के साथ ही हो गई। यहां दूसरे राज्य के लोग भी पंडाल और पूजा प्रतिमा का दर्शन करने के लिए आते है।

विगत वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं द्वारा ही कालीपूजा का संचालन किया जाएगा। यहां कालीपूजा के कर्ताधर्ता रीतेन बसाक का 14 जनवरी 21 को स्वर्गवास हो जाने के बाद इस पूजा को करने का जिम्मा उनके पुत्र रीजू बसाक ने उठाया है। इस बार काली पूजा को अपने पिता की स्मृति में वह करेंगे। रीजू बसाक ने बताया कि बैठक कर पूजा कमेटी का गठन किया जाएगा, इसके बाद पूजा कमेटी दायित्व लेकर पूजा करेंगी। इस बार कांथी से जाना डेकोरेटर के चंदन जाना द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसका थीम बांग्ला में अंतर शाह रखा गया है, इसमें मानव शरीर की आंतरिक खुबसूरती को ही थीम के रूप में रखा गया है। पंडाल को बनाने में बांस, बटाम, प्लाई, कपड़ा का पाट, टोकरी, लोहे का स्ट्रक्चर, फोम के काम के अलावा हाथ की कला भी पंडाल में दिखेगी। प्रतिमा को दुर्गापुर के अरुण पाल द्वारा तैयार किया जा रहा है, विद्युत साज-सज्जा दुर्गापुर के ही उत्तम इलेक्ट्रिकल द्वारा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी