अवैध सफेद पत्थर लदा डंपर जब्त

आसनसोल सालानपुर थाना क्षेत्र के सिधाबाड़ी कालीपत्थर आदि क्षेत्रों से आए दिन कीमती सफेद क्वाट्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 04:55 PM (IST)
अवैध सफेद पत्थर लदा डंपर जब्त
अवैध सफेद पत्थर लदा डंपर जब्त

आसनसोल : सालानपुर थाना क्षेत्र के सिधाबाड़ी, कालीपत्थर आदि क्षेत्रों से आए दिन कीमती सफेद क्वा‌र्ट्ज पत्थर की अवैध रूप से तस्करी हो रही है।

इन पत्थरों को डंपर, ट्रक व ट्रैक्टर आदि पर लादकर झारखंड समेत अन्य राज्यों में खपाया जाता है। इस सिलसिले में रूपनारायणपुर फाड़ी की पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार रात फाड़ी की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से सफेद पत्थर से लदे डंपर जब्त किया। वरीय पदाधिकारी व खनन विभाग को जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सालानपुर प्रखंड का अल्लाड़ी पंचायत, झारखंड की सीमा से सटा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इन पत्थरों को मैथन जलाशय से उठाया जाता है और ग्रामीणों द्वारा संग्रहित किया जाता है। इसके बाद डंपरों व ट्रकों की मदद से विभिन्न राज्यों में तस्करी के लिए ले जाया जाता है। इससे सरकार के राजस्व को लाखों का चूना लग रहा है। कहना न होगा कि प्रशासन के नाक के नीचे हर दिन अवैध रूप से खुदाई कर पत्थर निकाले जा रहे हैं। लेकिन किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं होने यह धंधा बेरोकटोक फल-फूल रहा है। वहीं प्रकृति को भी नुकसान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी