पत्‍‌नी को साथ ले जाने के लिए दामाद ने दिया ससुराल में धरना

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के 36 नंबर वार्ड के माया बाजार इलाके में शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:48 PM (IST)
पत्‍‌नी को साथ ले जाने के लिए दामाद ने दिया ससुराल में धरना
पत्‍‌नी को साथ ले जाने के लिए दामाद ने दिया ससुराल में धरना

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के 36 नंबर वार्ड के माया बाजार इलाके में शनिवार पत्नी एवं बच्चे को घर ले जाने की जिद में पति धरना पर बैठ गया एवं शोर गुल मचाने लगा। यहां तक की आत्महत्या की धमकी भी दी। जानकारी मिलने पर आसपास के लो्रगों की भीड़ उमड़ गई। सूचना मिलने पर डीटीपीएस फाड़ी की पुलिस पहुंची एवं उसे फाड़ी में ले गई।

दुर्गापुर शहर के 30 नंबर वार्ड के गांधी नगर कालोनी निवासी देब दुलाल दास की शादी वर्ष 2012 में 36 नंबर वार्ड के माया बाजार निवासी अपर्णा के साथ हुई थी। हालांकि दोनों में विवाद जारी था। इस बीच दो वर्ष उनका एक पुत्र हुआ। पति के अत्याचार से तंग आकर आखिरकार पत्नी अपने मायके माया बाजार चली गई। जहां अपने पुत्र के साथ रहती है। वहीं अर्पणा ने दुर्गापुर कोर्ट में पति के अत्याचार के खिलाफ मामला भी दायर किया था, जो विचाराधीन है। इस बीच शनिवार को पति देब दुलाल पत्नी एवं बच्चे को अपने घर ले जाने के लिए धरना पर बैठ गया। जहां बैनर भी लगा लिया एवं शोरगुल भी मचाने लगा। जिससे लोगों की भीड़ उमड़ी एवं पुलिस भी पहुंची। हालांकि अर्पणा ने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस पति को थाने ले गई एवं उसे समझाकर घर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी