छाई के ढेर से मिला महिला का सड़ा-गलाशव, जांच शुरु

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ से थोड़ी दूर एक खाली जगह में छ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:44 PM (IST)
छाई के ढेर से मिला महिला का सड़ा-गलाशव, जांच शुरु
छाई के ढेर से मिला महिला का सड़ा-गलाशव, जांच शुरु

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ से थोड़ी दूर एक खाली जगह में छाई के ढेर से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। जिससे इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया एवं मामले की जांच शुरु की। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। अनुमान किया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला की मौत हुई है। यह हत्या का मामला है या अन्य कुछ, महिला का शव यहां कैसे पहुंचा, इसके लिए पुलिस जांच का इंतजार करना होगा।

गांधी मोड़ से दूर फरदीपुर गांव के समीप एक खाली जगह है। जहां बस, ट्रक आदि खड़ा होता है। उससे कुछ दूरी पर रातुरिया-अंगदपुर औद्योगिक क्षेत्र का छाई फेंका जाता है। उस छाई में कारखानों का लोहा समेत अन्य सामान आता है। आसपास के लोग उस छाई से लोहे के सामान को चुनते है एवं उसे बिक्री करते है, जिससे कुछ आय होती है। शनिवार की सुबह भी इलाके के कुछ उस छाई में लोहा खोजने गए थे। अचानक छाई के ढेर में एक हाथ बाहर निकला हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शी राजा बाउरी ने कहा कि छाई में से मनुष्य का हाथ निकला देखकर मैं डर गया। दौड़कर घर गया एवं स्थानीय लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग भी पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर छाई हटाया तो उसमें एक महिला का सड़ा गला शव मिला, जिसकी उम्र तकरीबन 40 वर्ष होने का अनुमान किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। गांधी मोड़ पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज की भी जांच होगी। उससे भी कोई सुराग मिल सकता है। वहीं अनुमान किया जा रहा है कि शव को ट्रक में छाई के साथ भी यहां लाकर फेंका जा सकता है। 33 नंबर वार्ड के पार्षद हीरा बाउरी ने कहा कि स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली, तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मामले के हर पहलुओं की जांच हो रही है। शव की पहचान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी