भू माफियाओं के खिलाफ डीएम से शिकायत

जागरण संवाददाता आसनसोल आसनसोल नगर निगम के कुल्टी अंचल में भू माफियाओं के बढ़ते आतंक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:36 PM (IST)
भू माफियाओं के खिलाफ डीएम से शिकायत
भू माफियाओं के खिलाफ डीएम से शिकायत

जागरण संवाददाता, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के कुल्टी अंचल में भू माफियाओं के बढ़ते आतंक को लेकर नगरनिगम बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा ने शुक्रवार को जिला शासक विभु गोयल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगरनिगम बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा ने कहा कि कुल्टी के विभिन्न हिस्सों में भू माफिया सक्रिय है। जो सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे औने-पौने दाम पर बेच रहे है। भू माफियाओं के चक्कर में पड़कर लोग अपनी मेहनत की कमाई गवां रहे हैं। इन भू माफियाओं पर नकेल कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बोरिरा रोड एवं उसके आसपास खुलेआम भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं यह लोग असामाजिक गतिविधियों में भी लिप्त है। प्रशासन इन भू माफियाओं पर कार्रवाई कर सरकारी जमीन को अवैध कब्जा से बचाएं।

chat bot
आपका साथी