चंचल बक्शी हत्या मामले में शूटर समेत दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता दुर्गापुर बुदबुद थाना के देवशाला गांव निवासी युवा तृणमूल कांग्रेस नेता हत्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:54 PM (IST)
चंचल बक्शी हत्या मामले में शूटर समेत दो गिरफ्तार
चंचल बक्शी हत्या मामले में शूटर समेत दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : बुदबुद थाना के देवशाला गांव निवासी युवा तृणमूल कांग्रेस नेता हत्या मामले में आउसग्राम थाना पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने अब हत्या मामले में शामिल एक शूटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस तरह हत्या मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपितों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूरे हत्या की गुत्थी सुलझाना चाहती है, जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही है।

पुलिस ने शुक्रवार की रात बीरभूम जिले के दुबराजपुर थानांतर्गत देवेंडा गांव से शूटर शेख शेर अली को गिरफ्तार किया। वहीं दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ भवानीपल्ली से इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इमरान ही शूटर को बैठाकर बाइक चला रहा था, जब चंचल को गोली मारी गई थी। इसके पहले पुलिस ने जामताड़ा के कुंडहित थाना इलाके से मोहम्मद इम्तियाज एवं पिटू को गिरफ्तार किया था। जिसने शूटरों को आग्नेयास्त्र मुहैया करवाया था। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके पहले पुलिस ने 11 सितंबर को हत्या मामले में तीन तृणमूल कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने चंचल की हत्या की साजिश रची थी। उनसे पूछताछ कर एक और साजिश कर्ता को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जारी है।

मालूम हो कि सात सितंबर को चंचल अपने पिता श्यामल बक्शी को बाइक से लेकर आउसग्राम के गेराई गांव से देवशाला आ रहा था, उसी समय भातकुंडा रास्ते में दो बाइक पर सवार शूटरों ने गोली फायर कर दी थी, जिसमें तीन गोली चंचल को लगी थी।

chat bot
आपका साथी