वैक्सीन विवाद से निगम बोर्ड में दो फाड़

आसनसोल आसनसोल नगर निगम बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा द्वारा रेडलाइट एरिया वैक्सीन कैंप में महिला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 04:47 PM (IST)
वैक्सीन विवाद से निगम बोर्ड में दो फाड़
वैक्सीन विवाद से निगम बोर्ड में दो फाड़

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा द्वारा रेडलाइट एरिया वैक्सीन कैंप में महिला को वैक्सीन दिए जाने को लेकर उपजे विवाद के कारण नगर निगम बोर्ड में दरार पड़ती दिख रही है। निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा के बीच इसे लेकर टकराव की स्थिति बन गई है। घटना के बाद चेयरपर्सन ने तबस्सुम आरा को शोकाज किया था। लेकिन पहले तबस्सुम आरा ने शोकाज मिलने से इंकार किया। हालांकि बाद में उन्होंने शोकाज का जवाब भी दिया। शोकाज का संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने के कारण चेयरमैन ने तबस्सुम आरा को निगम मुख्यालय में आने से मना कर दिया गया है। वहीं उन्हें नगर निगम की ओर से दिए जाने वाले वाहन को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि इसे लेकर भी उनका कहना था कि इस तरह का कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है। इस विवाद के बाद से तबस्सुम आरा निगम मुख्यालय नहीं आ रही है। चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी का कहना है कि इस विवाद के कारण निगम एवं सरकार की छवि धूमिल हुई है। राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। इसे लेकर शीघ्र ही सभी बोर्ड सदस्य बैठक कर इस मामले में फैसला लेंगे। वहीं तबस्सुम आरा ने कहा कि वह फिलहाल कोलकाता में हैं। उनके हाथ में कोई पत्र नहीं मिला है। लेकिन एक फोन आया था। फोन करनेवाले ने कहा कि चेयरमैन ने उसे उनके घर पर पत्र चिपकाने के लिए भेजा है। इस तरह की घटना सही नहीं है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी