जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल..

बर्नपुर गुरु गोविद सिंह के प्रकाश उत्सव पर बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:27 PM (IST)
जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल..
जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल..

बर्नपुर: गुरु गोविद सिंह के प्रकाश उत्सव पर बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को नगर कीर्तन के साथ की गई। इस दौरान जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल से पूरा बर्नपुर गूंज उठा। नगर कीर्तन में पंच प्यारे के साथ-साथ स्त्री सत्संग समूह भी शामिल हुआ। इस बार कोरोना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंतिम दिन नगर कीर्तन व शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। नगर कीर्तन में सिखों के दस गुरुओं की तस्वीर को लगाकर सबसे आगे कार थी, इसके बाद बैंड बाजा, इसके बाद पंच प्यारे के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब का दरबार, श्री गुरुनानक ग‌र्ल्स हाई स्कूल की छात्रा और अंत में विभिन्न इलाकों के स्त्री संगत चल रहे थे। बर्नपुर गुरुद्वारा से निकलकर नगर कीर्तन त्रिवेणी मोड़, शिवस्थान मंदिर के समक्ष, स्टेशन रोड होते हुए बारी मैदान पहुंचा, यहां स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव कमेटी और रामबांध स्त्री सत्संग कमेटी की ओर से पंच प्यारे को सम्मान दिया गया। इसके बाद हीरापुर थाना, बस स्टैंड, होते हुए नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुआ। इसके साथ अमृत अखंड पाठ किया गया। इस दौरान प्रथम दिन लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनमोहन सिंह वाधवा और सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में इलाके के सिख संगत की ओर से प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। नगर कीर्तन के साथ ही कीर्तन दरबार लगेगा। इसमें तख्त श्री हरमिदर साहब, पटना साहब के रागी जत्था रजनीश सिंह होंगे। शनिवार को अमृत संचार होगा। वही दिवान भी लगेगा। इसमें पंजाब के फतेहगढ़ साहेब से रागी जत्था जसप्रीत सिंह एवं उनके टीम, तख्तश्री हरमिदर साहब जी के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गोहरेमस्कीन गुरु के इतिहास से संगत को निहाल करेंगे। अमृतसर के टाडी जत्था सुरेंद्र सिंह पारस यहां पहुंच रहे हैं, वह भी गुरु के इतिहास को संगत के समक्ष बताएंगे।

.......................

विभिन्न संस्था की ओर से लगाया गया सहायता शिविर

बर्नपुर में नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न जगह पर विभिन्न संस्था की ओर से नगर कीर्तन के दौरान सहायता शिविर लगाया गया। इसमें सात नगर बोरो कार्यालय के समक्ष स्थानीय दुकानदार फल एवं बिस्किट की सेवा दी, जबकि स्टेशन रोड में भी दुकानदारों ने नगर कीर्तन में सेवा की। बारी मैदान विवेकानंद स्टैच्यू के समक्ष भी विवेकानंद जन्मोत्सव कमेटी और रामबांध स्त्री सत्संग समूह ने सेवा दी। इस दौरान चरणजीत सिंह, चरण सिंह, बलवंत सिंह, पलविदर कौर, रश्मी कौर, परमजीत कौर, समिन्द्र कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी