गोली मारने को लेकर रहस्य बरकरार

जागरण संवाददाता आसनसोल आसनसोल दक्षिण थाना के मुर्गासाल इलाके में आनलाइन कंप्यूटर कोचिग म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:42 PM (IST)
गोली मारने को लेकर रहस्य बरकरार
गोली मारने को लेकर रहस्य बरकरार

जागरण संवाददाता, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना के मुर्गासाल इलाके में आनलाइन कंप्यूटर कोचिग में घुसकर मारपीट और देवघर निवासी सोनू सिंह को गोली मारने की घटना में गोली मारने के कारण को लेकर रहस्य बना हुआ है। वहीं मामले की जांच के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के खुफिया विभाग की टीम भी पहुंची। बताया जाता है कि यहां चेन मार्केटिग (एमलएम) के कंप्यूटर कोर्स का काम होता था। इससे जुड़े संस्कार कुमार का कहना है कि वह स्थानीय है। वहीं यहां देवघर से अभिषेक और प्रतीक पहले से थे। हाल ही में प्रियंका और सोनू सिंह आए थे। इसके पहले भी जीतू ने उनलोगों को धमकी दी थी। बुधवार को अचानक जीतू अंदर घुस आया और मारपीट करने लगा। उसी दौरान उसने सोनू सिंह को गोली मार दी। गोली उसकी छाती से थोड़ा नीचे लगी। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए जीतू साव ने कहा कि मारपीट के दौरान कोचिग में जो लोग थे, उन्हीं लोगों ने बंदूक निकालकर फायरिग की, जिसकी गोली उस युवक को लगी। उसने गोली नहीं मारी।

बाइक से ही ले गए अस्पताल : गोली लगने के बाद जख्मी हुए सोनू सिंह को उसके सहयोगी बाइक से ही आसनसोल जिला अस्पताल ले गए। आसनसोल जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण ब‌र्द्धमान मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन उसके साथी इलाज के लिए दुर्गापुर के निजी अस्पताल में ले गए।

दो महीने से किराए के मकान में रह रहे थे युवक-युवतियां : कंप्यूटर कोर्स के चेन मार्केटिग से जुड़े युवक-युवतियां बीते दो महीने से मुर्गासाल इलाके में रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर यहां पर पांच-छह युवक-युवतियों का समूह आता-जाता रहता था। उनलोगों को बताया गया था कि यहां पर आनलाइन कंप्यूटर क्लास कराया जाता है। इससे पहले यहां इस तरह की घटना या मारपीट पहले कभी नहीं हुई थी। बुधवार की सुबह उनलोगों ने मारपीट होते हुए देखा, तभी गोली चलने की आवास भी सुनी।

दबंग का करीबी बताया जाता है जीतू : स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जीतू साव मुर्गासाल एवं रामबंधु तालाब इलाके के दबंग के रूप में जाने वाले बबलू का करीबी बताया जाता है। वह उसका नाम लेकर इलाके में दबंगई भी करता है। गौरतलब है कि वाममोर्चा के समय बबलू की दबंगई इलाके में चलती थी। कुछ वर्ष पहले रामबंधु तालाब के पास उसे भी गोली मारी गई थी। उसके बाद जवाबी गोलीबारी कुछ महीनों बाद हुई थी। अब फिर से इलाके में इस तरह की घटना के बाद से लोग आतंकित हैं।

chat bot
आपका साथी