शहर में विकास कार्यों की गति होगी तेज

आसनसोल विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल शहर में विकास कार्यों को गति देने व नागरिक सुविधाअ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 06:21 PM (IST)
शहर में विकास कार्यों की गति होगी तेज
शहर में विकास कार्यों की गति होगी तेज

आसनसोल : विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल शहर में विकास कार्यों को गति देने व नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के आयुक्त नितिन सिघानिया की अध्यक्षता में प्रशासकीय बोर्ड के सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में प्रशासक बोर्ड सदस्य अमरनाथ चटर्जी, अशोक रुद्र, पूर्णशशि राय, अभिजीत घटक, दिवेंदु भगत, मीर हाशिम, अंजना शर्मा, श्याम सोरेन, अधीक्षण अभियंता सुकोमल मंडल आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद निगम आयुक्त ने बताया कि आसनसोल में आगामी डेढ़ से दो महीने में विभिन्न वार्डों में विकास कार्य किए जाएंगे। 30 दिनों में 300 कार्यो को करने की पहल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में पांच लाख रुपये का विकास कार्य किया जाएगा। एक से डेढ़ महीना के भीतर 500 स्कीम पर काम किया जाएगा। इसमें पहले 200 स्कीम का टेंडर हो गया है। अगले 10 दिनों में उनका कार्य चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े-बड़े कार्य हैं, उसके लिए भी टेंडर निकाला गया है। जिसे 15 दिनों के भीतर टेंडर कर काम शुरू किया जाएगा। शौचालय व पार्कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आसनसोल ट्रेड लाइसेंस व प्रॉपर्टी टैक्स को सरलीकरण करने के लिए विशेष चर्चा की गई है। कुल्टी में एक महीने के भीतर 10000 लोगों ने पानी का कनेक्शन लिया है। आगामी दिनों में और बाकी लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसे लेकर तेजी से पाइप लाइन का काम किया जा रहा है। स्टेडियम कमेटी में तीन सदस्यों को रखा गया। इसमें अभिजीत घटक, पूर्णशशि राय व अशोक रुद्रा शामिल किया गया। खेल को बढ़ावा देने के लिए कमेटी सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई।

chat bot
आपका साथी