दुर्गापुर पंप हाउस में मिला नर कंकाल

दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के कोकोवेन थानांतर्गत 30 नंबर वार्ड लिलुआ बांध के वर्षों से बंद पड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:49 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:49 AM (IST)
दुर्गापुर पंप हाउस में मिला नर कंकाल
दुर्गापुर पंप हाउस में मिला नर कंकाल

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के कोकोवेन थानांतर्गत 30 नंबर वार्ड लिलुआ बांध के वर्षों से बंद पड़े पंप हाउस से शुक्रवार को एक नर कंकाल बरामद हुआ। जहां माथा का खोल भी मिला। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची एवं जांच में जुट गई। सिर के खोल को फोरेंसिक जांच में भेजा जाएगा। कैसे वहां सिर का खोल पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

शुक्रवार की सुबह पंप हाउस के अंदर स्थानीय लोग गए। उसी समय उनकी नजर सिर के कंकाल पर पड़ी। इससे लोग भयभीत हो गए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ भी उमड़ गई। सूचना मिलने पर कोकोवेन थाना की पुलिस भी पहुंची। सिर के कंकाल के पास एक जोड़ा जूता, हाथ का बाला व कई हड्डियां मिली। स्थानीय निवासी साहेब खान ने बताया कि सुबह में पंप हाउस आया था तब सिर का कंकाल देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। अनुमान किया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के शरीर का कंकाल है। लिलुआ बांध निवासी शमीमा बीबी ने कहा कि यहां कैसे कंकाल आया, पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। पुलिस उपायुक्त पूर्व जोन अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने कंकाल को जब्त किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाहर से कहीं से कंकाल को लाकर यहां फेंक दिया गया है। पुलिस गहराई से पूरे मामले की जांच कर रही है और नर कंकाल मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी