दुर्गापुर लायंस क्लब चुनाव में 113 सदस्यों ने की वोटिग

जागरण संवाददाता दुर्गापुर लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (प्रथम) के चयन को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:13 AM (IST)
दुर्गापुर लायंस क्लब चुनाव में 113 सदस्यों ने की वोटिग
दुर्गापुर लायंस क्लब चुनाव में 113 सदस्यों ने की वोटिग

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (प्रथम) के चयन को लेकर रविवार को मतदान हुआ। मतदान में महिलाओं से लेकर क्लब के पुराने सदस्यों ने भी काफी उत्साह दिखाया एवं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संध्या छह बजे तक कुल 113 सदस्यों ने मतदान किया। जिसके बाद संध्या समय मतगणना शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी

लायंस क्लब में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (प्रथम) पद के लिए इस बार चुनाव हो रहा है। चुनाव के पहले सरगर्मी भी देखने को मिली। वहीं आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि रविवार को शांतिपूर्वक सौहार्द पूर्ण माहौल में चुनाव हुआ। इस बार अध्यक्ष पद के लिए शंकर गुप्ता एवं हेमल दत्ता के बीच मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष (प्रथम) पद के लिए तनुश्री दत्ता एवं सुजीत सिकदर आमने-सामने है। शंकर गुप्ता ने कहा कि चुनाव बेहद शांत माहौल में हो रहा है। क्लब के सदस्य शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मतदान में हिस्सा ले रहें है। वहीं हेमल दत्ता ने भी चुनाव प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर की। तनुश्री एवं सुजीत ने भी बताया कि मतदान प्रक्रिया शांति से हुई। संजय बाजोरियां ने कहा कि चुनाव में सरकारी आदेश का पालन किया गया। मतदान केंद्र के अंदर भी दो चुनाव अधिकारी के अलावा चार प्रत्याशियों के पोलिग एजेंट मौजूद थे। दुर्गापुर लायंस क्लब की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष नई कमेटी का गठन होता है। अधिकांश बार उपाध्यक्ष (प्रथम) पद पर रहने वाले व्यक्ति को अब तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती थी। लेकिन वर्ष 1997-98 एवं वर्ष 2015-16 के बाद इस बार चुनाव की नौबत आयी।

chat bot
आपका साथी