नारी शक्ति की आवाज थे ईश्वर चंद्र : अमरनाथ

आसनसोल ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर शनिवार को आसनसोल कोर्ट मोड़ के समीप स्थित ईश्वर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:05 PM (IST)
नारी शक्ति की आवाज थे ईश्वर चंद्र : अमरनाथ
नारी शक्ति की आवाज थे ईश्वर चंद्र : अमरनाथ

आसनसोल : ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर शनिवार को आसनसोल कोर्ट मोड़ के समीप स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित अन्य ने माल्यार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम के चेयरमैन सह तृणमूल कांग्रेस जिला महासचिव अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर महान शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने रात को स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई की थी। वे समाज की कुरीतियों पर हमेशा प्रहार करते थे। उन्होंने बाल-विवाह रोकने और विधवा विवाह को बढ़ावा देने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। समाज से लैंगिक भेदभाव को भी समाप्त करने में योगदान दिया। महिलाओं को शिक्षा और सम्मान देने में उनका अहम योगदान दिया। पुरुष प्रधान समाज में नारी शक्ति की वह आवाज भी बने। मौके पर मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, लखन ठाकुर, यूथ तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश नेता सह पार्षद बबिता दास, पार्षद भरत दास आदि उपस्थित थे।

सांकतोड़िया : आद्रा के इंजीनियरिग मैदान में आमरा कजन स्वयंसेवी संस्था द्वारा पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 35 गरीब छात्र-छात्राओं में कॉपी, कलम, पेंसिल बॉक्स, मास्क तथा स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्य कांचन कुंडू ने विद्यासागर का बंगाली समुदाय हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने विधवा विवाह, बाल विवाह रोकने का कार्य किया। समाज सुधार के कार्यो में उनका अहम योगदान है। मौके पर संस्था के विनय मंडल, दिनेश मंडल, असीत मंडल, समीर देव, सोमनाथ घोष, विमल दास, कमलधर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी