ईद को लेकर मुस्लिम इलाकों में बढ़ी चहल-पहल

रेलपार शिल्पांचल में ईद की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को ईद पर्व मनाया जाएगा। इसके

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:59 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:59 AM (IST)
ईद को लेकर मुस्लिम इलाकों में बढ़ी चहल-पहल
ईद को लेकर मुस्लिम इलाकों में बढ़ी चहल-पहल

रेलपार : शिल्पांचल में ईद की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को ईद पर्व मनाया जाएगा। इसके लेकर मुस्लिम इलाको में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आसनसोल रेलपार में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। ईद पर यहां काफी चहल पहल रहती है। ईद को लेकर मस्जिदों में सजावट की जा रही है। ईद को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। रमजान के अंतिम दिन भी लोग खरीदारी करते दिखे। शाम में चांद का दीदार कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। हालांकि कोरोना को लेकर इस बार सावधानी के साथ ईद मनाने की तैयारी की है। मंत्री मलय घटक ने ईद पर जरूरतमंदों में किया वस्त्र का वितरण

राज्य के कानून तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री मलय घटक ने गुरुवार को ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में वस्त्र वितरण किया गया। रेलपार के वार्ड संख्या 23 के चांदमारी रेल कॉलोनी शिव मंदिर के निकट आयोजित वस्त्र वितरण के दौरान 200 साड़ी व 100 लुंगी का वितरण किया गया। वस्त्र वितरण आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक, तृकां नेता बंटी चक्रवर्ती, तृकां नार्थ ब्लाक यूथ के अध्यक्ष मो. शाहनवाज खान ने किया। मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि राज्य में मां माटी मानुष की सरकार बनी है। सभी के सहयोग से तृकां तीसरी बार सत्ता में आई है, यह जीत हम सब की जीत है। घरों में ही ईद की नमाज पढ़े: गुलाम

संवाद सहयोगी, रेलपार: पश्चिम ब‌र्द्धमान तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जिला चेयरमैन सह वार्ड 28 के पूर्व पार्षद गुलाम सरवर ने कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों से ईद की नमाज घरों में पढ़ने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन के नियम कानून को मानते हुए अनुशासन के बीच नमाज अदा करने की अपील की है। पवित्र तथा पाक महीना रमजान में एक महीने का रोजा रखने के बाद पहली चांद रात को देखने के बाद लोग ईद मनाते हैं। परंतु इस बार ईद पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी पूर्वक ईद मनाने की जरूरत है। नियमों का पालन करने से ही हम कोरोना से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज मस्जिदों के अलावा हाजी नगर ईदगाह के अलावा लोग अपने अपने घरों में करेंगे।

chat bot
आपका साथी