ईसीएल के परित्यक्त आवास में हो रही थी गांजा की खेती

संवाद सहयोगी पांडवेश्वर ईसीएल के पांडवेश्वर क्षेत्र के रामनगर में ईसीएल के परित्यक्त आवास

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:06 PM (IST)
ईसीएल के परित्यक्त आवास में हो रही थी गांजा की खेती
ईसीएल के परित्यक्त आवास में हो रही थी गांजा की खेती

संवाद सहयोगी, पांडवेश्वर : ईसीएल के पांडवेश्वर क्षेत्र के रामनगर में ईसीएल के परित्यक्त आवास में गांजा की खेती का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार पुलिस ने पहुंचकर गांजा के पौधे को नष्ट कर दिया। गांजा की खेती में शामिल शहदेव यादव और बबन यादव की तलाश पुलिस कर रही है।

ईसीएल के पुराने जर्जर आवास को परित्यक्त घोषित किया जाता है। पांडवेश्वर के केंद्रा पंचायत अंतर्गत रामनगर में ईसीएल के कई ऐसे परित्यक्त आवास है। जहां कुछ लोगों ने काफी दिनों से गांजा की खेती शुरू कर दी थी। शहदेव एवं बबन यहां गांजा की की खेती करते थे। सोमवार की रात टीएमसी नेता बाबू चटर्जी और जालिम धांगड़ ने पुलिस से गांजा की खेती की शिकायत की। मंगलवार पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की एवं पौधा को नष्ट कर दिया। ईसीएल के परित्यक्त आवास में किसकी अनुमति से गांजा की खेती हो रही थी, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। खेती करने वाले दोनों आरोपितों के फरार होने से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

भाजपा समर्थक के घर पर अराजक तत्वों ने किया हमला : ब‌र्द्धमान के आलमगंज माटीरबाग इलाके में अराजक तत्वों ने रात के अंधेरे में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला किया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन अराजक तत्वों के फरार होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह इलाका ब‌र्द्धमान दक्षिण सीट के अंतर्गत है। घर की महिलाओं ने बताया कि रात के अंधेरे में आधा दर्जन युवक शराब के नशे में आए, उनलोगों ने दरवाजा तोड़ दिया एवं घर के अंदर प्रवेश कर गए। हमलोगों के साथ मारपीट भी की। इसके पहले हमारी दुकान से चेयर, पंखा, बर्तन लूट लिया था। अब घर में आकर हमला कर रहे है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी